हॉस्पिटल असिस्टेंट के लिए 1200 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई  

हॉस्पिटल असिस्टेंट के लिए 1200 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई  


Government Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत खास साबित हो सकती है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो कम योग्यता में भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी को पूरा करना है. 

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी सभी जरूरी जानकारी सही भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी तरह की गलती न हो.

यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना में निकली CSBO ग्रेड-II की 190 भर्तियां, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और योग्यता?

योग्यता और आयु सीमा की जानकारी

एमपीईएसबी के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए अतिरिक्त हेल्थ सेक्टर से जुड़ी योग्यता या अनुभव भी मांगा जा सकता है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष  से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा.

कैटेगिरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती में कुल 1200 पद शामिल हैं जिन्हें अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है. सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए अलग अलग सीटें निर्धारित की गई हैं. जिसमें

  • अनारक्षित (General Category) को  324 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) को 120 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) को  192 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) को 240 पद
  • ओबीसी (OBC) को 324 पद

MPESB Hospital Assistant सेलेक्शन प्रोसेस

एमपीईएसबी मध्य प्रदेश के हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. वही लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः आरबीआई में ऑफिसर बनने का सपना सच, ग्रेड B भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link