घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? फटाफट चेक करें रेट

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? फटाफट चेक करें रेट


LPG Cylinder Rate Today on May 8: आज 8 मई, 2026, शुक्रवार को घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं. वैश्विक तेल बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद कीमतें अपरिवर्तित रहीं.

1 मई को अमेरिका-इजरायल-ईरान में युद्ध के चलते कमर्शियल LPG (19 किलोग्राम) की कीमत में (औसतन) 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें अब 3,071.50 रुपये हैं (जो पहले 2,078.50 रुपये थीं). इसी तरह, मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 2,031 रुपये से बढ़ाकर 3,024 रुपये कर दी गई हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर की कितनी बढ़ी कीमत?

मार्च में, घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमत में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के अनुसार, इस ताजा बदलाव के बाद 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत — जिसका इस्तेमाल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को छोड़कर ज्यादा घरों में होता है — अब दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. इसके साथ ही 5 किलो वाले ‘फ्री ट्रेड’ (FTL) सिलेंडर के दाम भी लगभग 261 रुपये तक बढ़ गए. 

LPG  की नहीं कोई कमी

सरकार ने हाल ही में यह स्पष्ट रूप से कह दिया है कि देश में फिलहाल घरेलू LPG (रसोई गैस) की कोई कमी नहीं है. हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते सप्लाई चेन पर कुछ दबाव जरूर है, जिसे मैनेज करने के लिए कई कदम भी उठाए जा चुके हैं जैसे कि रीफिल बुकिंग के बीच गैप को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके. एक घर, एक कनेक्शन का नियम लागू किया गया है. अब एक ही पते पर LPG और PNG (पाइप वाली गैस) कनेक्शन दोनों रखना अवैध है. अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है, तो आपको LPG सिलेंडर सरेंडर कराना होगा. 

आज गैस सिलेंडर की कीमत

शहर  घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली  913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये  3202.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 3237.0 रुपये 
अगरतला 1073.5 रुपये 3415.5 रुपये
भोपाल  918.5 रुपये 3077.0 रुपये
देहरादून  932.0 रुपये 3124.5 रुपये
फतेहाबाद  942.0 रुपये 3150.5 रुपये
गंगटोक 1065.5 रुपये 3577.5 रुपये

 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: क्या 10-25 रुपये बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? वायरल दावे की सच्चाई के साथ जानें आज का रेट 



Source link