Old Phone CCTV For Farm: आज लोग घर में सेफ्टी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाकर रखते हैं. लेकिन आजकल लोग घर के साथ-साथ खेत की सेफ्टी का भी ध्यान रखते हैं. कई लोग खेत में भी सीसीटीवी लगाते हैं. अगर आप भी खेत के लिए सीसीटीवी लगाना चाहते हैं. तो इसके लिए जरूरी नहीं है आपको सीसीटीवी कैमरा खरीदना पड़े. आप घर में बंद पुराने फोन का इस्तेमाल इस काम के लिए कर सकते हैं.
यह उन लोगों के लिए बेहतरीन जुगाड़ है जो महंगे सिक्योरिटी कैमरा सेटअप पर हजारों रुपये खर्च नहीं करना चाहते. बस एक वर्किंग कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से आप अपनी फसल और जमीन पर कहीं से भी नजर रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप चंद मिनटों में इस सेटअप को तैयार कर सकते हैं.
ऐप इंस्टॉल करें और डिवाइस को कनेक्ट करें
पुराने फोन को सीसीटीवी बनाने के लिए आपको AlfredCamera या AtHome जैसे ऐप्स की जरूरत पड़ेगी. आपको अपने पुराने फोन और फिलहाल इस्तेमाल हो रहे फोन दोनों पर एक ही ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद दोनों डिवाइसेस को एक ही जीमेल अकाउंट से सिंक कर दें.
पुराने फोन को ‘कैमरा’ के तौर पर सेट करें और अपने नए फोन को मॉनिटर बना दें. जैसे ही कनेक्शन सेट होगा, आपके पुराने फोन का कैमरा जो भी देखेगाय उसकी लाइव स्ट्रीमिंग सीधे आपके नए फोन की स्क्रीन पर होने लगेगी. यह प्रोसेस बेहद आसान है और इसमें किसी तरह की कोडिंग की जरूरत नहीं होती.
यह भी पढ़ें: गाय के गोबर से खड़ा कर सकते हैं करोड़ों का बिजनेस, काम आएंगे ये टिप्स
इंटरनेट कनेक्टिविटी और चार्जिंग का इंतजाम
खेत की निगरानी के लिए फोन का 24 घंटे चालू रहना जरूरी है. इसके लिए आपको वहां एक पावर सोर्स या पावर बैंक की व्यवस्था करनी होगी. अगर खेत में बिजली है तो चार्जर को प्लग-इन करके रखें. इंटरनेट के लिए आप पुराने फोन में एक सस्ता डेटा पैक वाला सिम कार्ड डाल सकते हैं या पास में कोई पोर्टेबल वाई-फाई राउटर रख सकते हैं.
सबसे काम का फीचर है इसका मोशन डिटेक्शन मोड. इसे ऑन करने से कैमरा तभी रिकॉर्डिंग शुरू करेगा जब उसे कोई हलचल दिखेगी. जिससे आपका डेटा भी बचेगा और फोन की बैटरी पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा.
इन सेफ्टी टिप्स का रखें ख्याल
खेत जैसी खुली जगह पर फोन को सेफ रखना एक चुनौती हो सकता है. इसे किसी ऊंचे पेड़, खंभे या दीवार पर ऐसी जगह लगाएं जहां से पूरे खेत का नजारा साफ दिखे. फोन को बारिश, सीधी धूप और धूल से बचाने के लिए किसी ट्रांसपेरेंट बॉक्स या वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल जरूर करें.
इस सेटअप का एक और बड़ा फायदा है टू-वे ऑडियो फीचर. अगर आपको खेत में कोई संदिग्ध हलचल या आवारा जानवर दिखता है. तो आप अपने नए फोन से बोलकर पुराने फोन के स्पीकर के जरिए आवाज निकाल सकते हैं. जिससे जानवर डरकर भाग जाएंगे और चोर भी अलर्ट हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: छत पर कैसे उगा सकते हैं बैंगन, तरीका जान लेंगे तो खुश हो जाएंगी मम्मी






