इस बार बेमौसम बारिश ने खेतों को तालाब बना दिया है. गेहूं की बालियां जो सोने की तरह चमक रही थीं, वो अब पानी में डूबकर काली पड़ रही हैं. जब खड़ी फसल गिर जाती है. तो उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है और मार्केट में उसका सही दाम नहीं मिलता. किसान की महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है.






