तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय सियासत के सुपरहीरो बनकर उभरे हैं. तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को देश के साथ-साथ विदेशों से भी बधाइयां मिल रही हैं. पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने उन्हें बधाई दी और अब मलेशिया के प्रधानमंत्री का भी रिएक्शन सामने आया है.
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक्स पर पोस्ट कर जोसेफ विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कई सालों से उनके फैन्स उन्हें फिल्मों की तीन घंटे की स्टोरी में भ्रष्ट राजनेताओं और अलग-अलग खलनायकों को हराते हुए देखते आए हैं. अब तमिलनाडु की जनता ने विजय को पर्दे पर निभाई गई किसी भी भूमिका से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
I warmly congratulate my friend Vijay on being elected Chief Minister of Tamil Nadu.
For many years, his adoring fans watched him defeat corrupt politicians and assorted villains within three hours, usually after a short interval. The people of Tamil Nadu have now entrusted… pic.twitter.com/dwS1TD5F4t
— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) May 12, 2026
मलेशियाई PM ने तमिल में लिखी कहावत
अनवर इब्राहिम ने आगे तमिल में एक कहावत लिखी है- ‘ओरु वायरल पुरची’ जिसका मतलब होता है- एक उंगली की क्रांति. उन्होंने एक वोट की अहमियत समझाते हुए लिखा कि अब एक उंगली की क्रांति इतिहास रचने की कगार पर है.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें….
द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया और तमिलनाडु पीढ़ियों से गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-संबंधों को साझा करते हैं. मैं आने वाले वर्षों में मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी दी थी विजय को बधाई
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी विजय को शपथ लेने के बाद बधाई दी थी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच लंबे समय से इतिहास, संस्कृति, व्यापार और लोगों के बीच मजबूत रिश्ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और नए अवसरों की काफी संभावनाएं हैं.उन्होंने तमिलनाडु के लोगों और मुख्यमंत्री विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीलंका के लोग भी उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले दो गुटों में बंटी AIADMK, एक धड़े ने विजय की TVK को समर्थन का किया ऐलान
किस पार्टी को कितनी सीटें?
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल कर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि विजय ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी, इसलिए उन्होंने दूसरी सीट खाली कर दी है. अब टीवीके के पास 107 विधायक हैं. उसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायकों ने टीवीके को सपोर्ट किया है. इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है. अब तो AIADMK के एक गुट ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय की टीवीके को सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है.





