CBSE 12th Results 2026: सीबीएसई 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया. परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुई थीं.
छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देख सकते हैं. ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या www.cbse.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और UMANG ऐप web.umang.gov.in के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा SMS और IVRS के माध्यम से भी रिजल्ट की जानकारी ली जा सकती है. तो आइए जानते हैं कि CBSE 12th Results 2026 रिजल्ट कैसे देखें और इसमें किस रीजन ने बाजी मारी.
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें
1. सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
2. यहां CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण भरें.
4. सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी.
5. आप इस मार्कशीट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
इस साल के रिजल्ट में किस रीजन ने बाजी मारी
इस बार त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस रीजन का रीजन वाइज रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है, 95.62 प्रतिशत के पासिंग रेट के साथ त्रिवेंद्रम टॉप पर है. साथ ही इस बार 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा 17,113 छात्र ऐसे हैं जो 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाए.
यह भी पढ़ें – PSEB Punjab Board 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें फटाफट चेक
कैसे रहा रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 इस साल अच्छा रहा. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए, जिसमें लड़कियों ने 88.86 प्रतिशत पासिंग के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत के साथ बाजी मारी. वहीं इस साल कुल 1,63,800 छात्र कंपार्टमेंट में रहे.
कुल परीक्षा में शामिल छात्र
इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल लगभग 18.5 लाख छात्र शामिल हुए. परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चलीं. इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किय. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 जबकि लड़कों का 82.13 प्रतिशत रहा. लड़कियों ने लगभग 6.73 प्रतिशत ज्यादा अंक हासिल किए. इसके अलावा, ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत पास रहा, यानी सभी छात्र सफल हुए.
यह भी पढ़ें – CBSE Board 12th Result 2026: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां करें तुरंत चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






