Jobs after 2026: कई स्टूडेंट्स ने अभी-अभी अपनी बोर्ड की परीक्षाएं पास की है. ऐसे में लाखों छात्र अब अपने करियर और फ्यूचर को लेकर सोच रहे हैं. इन सबके बीच लोगों के मन में आने वाले समय में कौन से सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां मिलेगी और किस फील्ड में करियर बनाना ज्यादा सुरक्षित है इस तरह के सवाल आते हैं. दरअसल बदलती टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इकोनॉमी और स्टार्टअप कल्चर ने जॉब मार्केट को बदल दिया है. नई रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि स्किल पर ज्यादा फोकस कर रही है. यही वजह है कि कुछ सेक्टर में तेजी से भर्ती भी बढ़ रही है, जबकि कहीं जगह पारंपरिक नौकरियों की मांग कम हो रही है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 2026 के बाद कौन-कौन से सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब अपॉर्चुनिटी आएगी.
ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप में सबसे ज्यादा हायरिंग
रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में सबसे ज्यादा भर्ती ई-कॉमर्स और टैक्स स्टार्टअप में देखने को मिल सकती है. इस सेक्टर में करीब 8.9 प्रतिशत रोजगार वृद्धि दर्ज की गई है. तेजी से बढ़ती डिजिटल शॉपिंग, क्विक कॉमर्स, एआई आधारित प्लेटफाॅर्म और छोटे शहरों तक इंटरनेट पहुंचाने की वजह से कंपनियां लगातार विस्तार कर रही है. हालांकि अब सिर्फ बड़ी संख्या में भर्तियां नहीं हो रही, बल्कि कंपनियां स्किल्ड लोगों को प्राथमिकता दे रही है. प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, डाटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, ग्रोथ मार्केटिंग और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर में डिमांड तेजी से बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोफेशनल्स की मांग सबसे ज्यादा रहेगी. लिंक्डइन की रिपोर्ट में प्रॉन्प्ट इंजीनियर, एआई इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मैनेजर जैसी नौकरियों को सबसे तेजी से बढ़ती जॉब्स में शामिल किया गया है.
हेल्थकेयर और फार्म सेक्टर में भी बढ़ रही नौकरियां
हेल्थ केयर और फार्मास्यूटिकल) सेक्टर में भी तेजी से रोजगार पैदा कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस सेक्टर में 7 प्रतिशत तक रोजगार वृद्धि देखने को मिली है. प्राइवेट अस्पताल का विस्तार, हेल्थ इंश्योरेंस का बढ़ता दायरा और फार्मा एक्सपोर्ट में तेजी इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. वहीं अब हेल्थ सेक्टर सिर्फ डॉक्टर और नर्स तक सीमित नहीं रहा बायोइनफॉर्मेटिक्स, डिजिटल हेल्थ एनालिटिक्स, रेगुलेटरी अफेयर्स, टेलीमेडिसिन और एआई आधारित डायग्नोस्टिक्स जैसे सेक्टर में नई नौकरियां तेजी से बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें-यूके में मुफ्त पढ़ाई का मौका, भारतीय छात्रों को मिलेगी पूरी स्कॉलरशिप
मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर में भी तेजी
भारत में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. TeamLease रिपोर्ट के अनुसार इस सेक्टर में 6.6 प्रतिशत रोजगार वृद्धि दर्ज की गई है. सरकार की PLI स्कीम, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की वजह से कंपनियों को बड़ी संख्या में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ रही है.
कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया में बढ़ रहे मौके
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के विस्तार के बाद कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया भी तेजी से बढ़ते करियर और सेक्टर में शामिल हो गए हैं. यूट्यूब, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स ने नए रोजगार के रास्ते खुले हैं. कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मार्केटर, जर्नलिस्ट और मीडिया स्ट्रैटजिस्ट जैसी भूमिकाओं की मांग लगातार बढ़ रही है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






