शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका

शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका


बीजिंग के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी रही. दोनों नेताओं के बीच बातचीत से पहले आई एक तस्वीर अब सबसे ज्यादा चर्चा में है. तस्वीर में देखा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग टेबल से उठकर जाते हैं, तभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हल्का सा झुककर शी जिनपिंग की नोटबुक खोलते हैं और उस पर एक नजर डालते हैं. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री चुपचाप यह सब देखते नजर आते हैं.

दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर टिकी नजर
ट्रंप और शी जिनपिंग की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार, वैश्विक तनाव और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होनी है. बाहर से माहौल दोस्ताना दिखा, लेकिन अंदर कई ऐसे मुद्दों पर बात हुई जो दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं.

शी जिनपिंग बोले- दुनिया नए मोड़ पर खड़ी
बैठक की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया की मौजूदा स्थिति को ‘नया चौराहा’ बताया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन और अमेरिका तथाकथित ‘थ्यूसीडिडीज ट्रैप’ से ऊपर उठ सकते हैं. उन्होंने कहा कि ‘थ्यूसीडिडीज ट्रैप’ वह स्थिति होती है, जब कोई उभरती ताकत किसी मौजूदा बड़ी ताकत को चुनौती देती है और इससे टकराव का खतरा बढ़ जाता है. शी जिनपिंग ने कहा, ‘हमें विरोधी नहीं, बल्कि साझेदार बनना चाहिए. हमें एक-दूसरे की सफलता में मदद करनी चाहिए और साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए.’

ट्रंप ने की शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के दौरान चीन और शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के रिश्ते पहले से भी बेहतर होने वाले हैं. ट्रंप ने कहा, ‘आपके साथ होना सम्मान की बात है. आपका दोस्त होना भी सम्मान की बात है.’ उन्होंने शी जिनपिंग को ‘महान नेता’ बताते हुए कहा कि कुछ लोगों को उनका ऐसा कहना पसंद नहीं आता, लेकिन वह यह कहना बंद नहीं करेंगे. ट्रंप ने कहा, ‘मैं सबके सामने कहता हूं कि आप एक महान नेता हैं. लोगों को यह पसंद आए या नहीं, लेकिन यह सच है.’





Source link