Aaj Ka Panchang 16 May 2026: वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का संयोग,पूजा शुभ मुहूर्त, पंचांग और

Aaj Ka Panchang 16 May 2026: वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का संयोग,पूजा शुभ मुहूर्त, पंचांग और


Hindi Panchang, 16 मई 2026: आज 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के अलावा शनि अमावस्या(Shani amavasya), शनि जयंती (Shani jayanti), वट सावित्री व्रत (Vat savitri vrat)और शनिवार का संयोग बन रहा है. इस खास दिन पर सुहागिने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत करती हैं और सूर्यास्त के बाद शनि देव की पूजा का महत्व है. शनिवार के दिन शनि जयंती का सुनहरा अवसर सालों बाद आया है. साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने का शुभ मौका है.

आज का व्रत 

  • वट सावित्री व्रत – विवाहिता वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा कर पति की दीर्धायु की कामना करती हैं. यमराज ने इसी दिन देवी सावित्री के पति सत्यवान को जीवनदान दिया था. 
  • शनि जयंती – ज्येष्ठ अमावस्या शनि देव की जन्म तिथि है. शनि जयंती के दिन जरुरतमंदों, मजदूरों को दान में कुछ न कुछ जरुर दें. शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं. सूरज ढलने के बाद शनि देव को तेल चढ़ाएं.
  • शनिश्चरी अमावस्या – ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार होने से इसका महत्व दोगुना हो गया है, क्योंकि पुराणों में अमावस्या जब शनिवार को पड़े तो इस दिन किए गए धार्मिक कार्य शनि दोष औ साढ़ेसाती-ढैय्या, शनि की महादशा से राहत दिलाते हैं.

वट सावित्री व्रत मुहूर्त  – सुबह 7.12 – सुबह 8.54

शनि अमावस्या स्नान मुहूर्त – सुबह 4.07 – सुबह 5.30

शनि जयंती पूजा मुहूर्त – रात 7.03 – रात 7.24

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत में क्यों लगाते हैं 7 परिक्रमा, इस मंत्र के बिना अधूरी है पूजा

16 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 16 May 2026)

तिथि

अमावस्या (16 मई 2026, सुबह 5.11 – 17 मई 2026, सुबह 1.30)

वार शनिवार
नक्षत्र भरणी
योग सौभाग्य
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
नहीं
चंद्रोस्त
शाम 6.44
चंद्र राशि
मेष
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.12 – सुबह 8.54
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.41 – रात 10.49
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.54 – सुबह 10.36
यमगण्ड काल दोपहर 2.00 – दोपहर 3.42
गुलिक काल
सुबह 5.30 – सुबह 7.12
आडल योग सुबह 5.30 – शाम 5.30

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 16 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा मेष
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

16 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

 

मेष राशि (Aries)
सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापार में नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें और परिवार में शांतिपूर्वक बातचीत करें.

वृष राशि (Taurus)
कोई विशेष उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और उधार चुकाने में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, लेकिन व्यापारिक उलझनें चिंता बढ़ा सकती हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
सामान्य रहेगा और लंबी यात्रा की योजना बन सकती है.जीवनसाथी को करियर में लाभ मिलेगा तथा संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कार्यस्थल पर आपकी सकारात्मक सोच लाभ दिलाएगी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए विवाद और तनाव से दूर रहें.

सिंह राशि (Leo)
कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. बिजनेस के लिए ऋण आसानी से मिलेगा तथा प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है.

कन्या राशि (Virgo)
भागदौड़ से भरा रहेगा और दूसरों के कामों में समय अधिक व्यतीत होगा. परिवार को समय कम दे पाएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा.

तुला राशि (Libra)
पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं. आय अच्छी रहेगी और विदेश में शिक्षा के अवसर मिलने के योग बनेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बेहतर रहेगा और सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे. संपत्ति खरीदते समय सावधानी रखें और यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

मकर राशि (Capricorn)
नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी और छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें.

मीन राशि (Pisces)
व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं और कार्यक्षेत्र में बदलाव भविष्य में लाभ देंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

आज का उपाय 

वट वृक्ष में 7 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटें. शनि देव को काले तिल चढ़ाएं, सरसों के तेल का दीपक लगाएं.

आज का लकी कलर 

लाल, पीला, नारंगी सुहागिनें इस रंग की साड़ी पहनें

Vat Savitri Vrat 2026 LIVE: वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, स्त्रियां इस मुहूर्त में करें पूजा, प्रसन्न होंगे यमराज!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link