Chennai Super Kings IPL 2026 Playoff Equation: आज (15 मई) IPL 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से सीएसके लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि लखनऊ तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. तो अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आज लखनऊ के खिलाफ हारते ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के प्लेऑफ का पूरा गणित क्या है.
आज सीएसके सीजन में अपने 12वें लीग मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. 11 मैच खेल चुकी चेन्नई ने 6 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना किया है. इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 12 प्वाइंट्स हैं. तो आइए जानते हैं कि आज के मैच में हार और जीत के साथ चेन्नई का प्लेऑफ कैसा नजर आएगा.
अगर CSK हार गई मैच, तो?
देखिए, समीकरण सीधा सा है. अगर आज लखनऊ के खिलाफ चेन्नई हार जाती है, तो फिर 12 मैचों में उनके पास 12 प्वाइंट्स होंगे. फिर टीम को प्लेऑफ में की रेस में बने रहने के लिए बाकी के दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे, जिससे 16 प्वाइंट्स तक पहुंचा जाए. हालांकि कई दफा 16 प्वाइंट्स भी टॉप-4 में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होते हैं. इसके साथ टीम को नेट रनरेट भी बेहतर रखना होगा.
फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें 16-16 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं. टेबल की मौजूदा स्थिति देकर ऐसा ही लग रहा है कि चार से ज्यादा टीमें 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं. इस सूरत में टीमों को नेट रनरेट मजबूत रखना होगा.
जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट कंफर्म
दूसरी तरफ, लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ चेन्नई बगैर किसी दिक्कत और रुकावट के प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. बाकी तीनों मैच जीतकर चेन्नई 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इसके साथ प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प हो कि आज लखनऊ के खिलाफ टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: युजवेंद्र चहल की जादुई गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए रोहित शर्मा, वायरल हुआ रिएक्शन
PBKS vs MI: “अब सिर्फ ODI बाकी है…” बुमराह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल






