SSC GD परीक्षा में बड़ा बवाल, हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर लगा ब्रेक; अब इस दिन फिर होगी परीक

SSC GD परीक्षा में बड़ा बवाल, हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर लगा ब्रेक; अब इस दिन फिर होगी परीक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एसएससी जीडी परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था, भीड़ के कारण परीक्षा रद्द.
  • कई शहरों में क्षमता से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, व्यवस्था चरमराई.
  • रद्द हुई परीक्षा निष्पक्षता हेतु दोबारा आयोजित की जाएगी.
  • प्रभावित अभ्यर्थियों को मिलेगा नया एडमिट कार्ड, परीक्षा 27 को.

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचे हजारों युवाओं के लिए पिछले दो दिन किसी झटके से कम नहीं रहे. कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह से उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए. कहीं सीटों से ज्यादा उम्मीदवार मौजूद थे, तो कहीं व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. बढ़ती भीड़, अव्यवस्था और हंगामे के बीच आखिरकार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को बड़ा फैसला लेना पड़ा और कुछ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया.

26 मई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस में आयोग ने साफ किया कि जिन केंद्रों पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी, वहां परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराना संभव नहीं था. ऐसे में प्रभावित शिफ्टों की परीक्षा रद्द कर दी गई है और अब उसे दोबारा आयोजित किया जाएगा.

परीक्षा केंद्रों पर क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक कई शहरों में परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से कहीं ज्यादा अभ्यर्थियों को बुला लिया गया था. जिस केंद्र पर 250 उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था थी, वहां लगभग दोगुनी संख्या में छात्र पहुंच गए. ऐसे में न सिर्फ बैठने की समस्या पैदा हुई बल्कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो गई.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर जैसे शहरों से लगातार शिकायतें सामने आईं. कई जगह उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रोक दिया गया. कुछ स्थानों पर गुस्साए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कहीं सड़क जाम और हंगामे की स्थिति भी बन गई. बिहार के मुजफ्फरपुर में भी परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद छात्रों का गुस्सा देखने को मिला.

परीक्षा देने आए कई उम्मीदवारों का कहना था कि उन्होंने महीनों तैयारी की थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. यही कारण रहा कि सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन एसएससी जीडी परीक्षा चर्चा का विषय बनी रही.

आयोग ने क्यों लिया परीक्षा रद्द करने का फैसला?

एसएससी का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है. जब किसी केंद्र पर क्षमता से अधिक उम्मीदवार पहुंच जाएं और व्यवस्था प्रभावित हो जाए, तो परीक्षा को सही तरीके से आयोजित करना मुश्किल हो जाता है. आयोग के सामने लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि कुछ केंद्रों पर उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित सीमा से कहीं ज्यादा थी. ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद से बचने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें – JNU Hostel Rules 2026: विवाहित पीएचडी छात्रों को बड़ा झटका,JNU हॉस्टल में रहना हुआ महंगा

परेशान न हों, दोबारा मिलेगी परीक्षा देने की मौका

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 25 और 26 मई को प्रभावित हुई है, उनके लिए राहत की खबर है. एसएससी ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा.कर्मचारी चयन आयोग के सेंट्रल रीजन के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 27 मई 2026 से दोबारा आयोजित की जाएगी. यानी किसी भी उम्मीदवार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

नए एडमिट कार्ड होंगे जारी

परीक्षा दोबारा होने के कारण उम्मीदवारों को पुराने एडमिट कार्ड के बजाय नया हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा.  उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

परीक्षा तारीख में भी हुआ बदलाव

एसएससी ने एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. पहले कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा 28 मई को निर्धारित थी, लेकिन अब उसे 27 मई को आयोजित किया जाएगा. आयोग के अनुसार यह बदलाव सरकारी अवकाश में हुए संशोधन के कारण किया गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपने नए एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय का विशेष ध्यान रखना होगा.

यह भी पढ़ें – दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link