Aaj Ka Panchang 27 May 2026: आज पद्मिनी एकादशी का पूरा पंचांग, मुहूर्त, उपाय, राशिफल भी देखें

Aaj Ka Panchang 27 May 2026: आज पद्मिनी एकादशी का पूरा पंचांग, मुहूर्त, उपाय, राशिफल भी देखें


Hindi Panchang, 27 मई 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी और बुधवार है. 3 साल बाद अधिकमास की ये एकादशी आती है इसलिए इसका महत्व कई गुना ज्यादा है. इस दिन व्रत करने वालों को समस्त 26 एकादशी व्रत करने के समान पुण्य मिलता है. सारे दोष, पाप, रोग, दरिद्रता से मुक्ति के रास्ते खुलते है. 

आज का व्रत 

पद्मिनी एकादशी के दिन प्रथम पहर में भगवान को नारियल, द्वितीय पहर में बिल्वफल, तृतीय पहर में सीताफल तथा चतुर्थ पहर में सुपारी एवं नारंगी अर्पण करनी चाहिये. ऐसा करने से प्रथम पहर में अग्नि होम का, द्वितीय में वाजपेय यज्ञ का, तृतीय में अश्वमेध यज्ञ का तथा चतुर्थ में राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है.

27 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 27 May 2026)

  • तिथि – एकादशी (26 मई 2026, सुबह 5.10 – 27 मई 2026, सुबह 6.21)
  • वार- बुधवार
  • नक्षत्र- हस्त
  • योग- व्यतीपात, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.36
  • सूर्यास्त- रात 07.07
  • चंद्रोदय- दोपहर 3.51
  • चंद्रोस्त- सुबह 3.10 28 मई
  • चंद्र राशि- कन्या

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.25 – सुबह 8.52 
  • शाम का चौघड़िया – रात 8.28 – रात 11.02

Kamala Ekadashi 2026: अधिकमास की कमला एकादशी 27 मई को, इन कामों से विष्णु जी की सालभर बरसेगी कृपा!

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – दोपहर 12.18 – दोपहर 2.02
  • यमगण्ड काल- सुबह 7.08- सुबह 8.52
  • भद्रा काल – सुबह 5.25 – सुबह 6.21
  • विडाल योग – सुबह 5.25 – सुबह 5.56
  • गुलिक काल – सुबह 10.35- दोपहर 12.18

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 May 2026)

  • सूर्य- मेष
  • चंद्रमा – कन्या
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

27 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

विष्णु जी के सामने पीले चावल की छोटी ढेरी बनाकर उस पर एक सुपारी रखें, विधिवत उसकी पूजा करें. विष्णु चालीसा पढ़ें और अगले दिन उस सुपारी को अपने धन स्थान या तिजोरी में रख दें. धन प्राप्ति के योग बनतते हैं.

आज का लकी कलर 

पीला, हरा, नारंगी, लाल शुभ रहेगा

Kal ka Rashifal 27 May 2026: पद्मिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों पर मेहरबान होंगी लक्ष्मी जी, पढ़ें कल का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link