IPL में RCB के विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं 12 करोड़

IPL में RCB के विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं 12 करोड़


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कोहली की कमाई बीसीसीआई अनुबंध, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है.

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के जांबाज बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. दुनिया भर में उनके करोड़ों फैन्स हैं, सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की भरमार है. यह उनकी लोकप्रियता और दबदबा ही है कि वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. इस वक्त इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 274 मिलियन है.

अंकुर वारिकु ने किया खुलासा

हाल ही में कंटेंट क्रिएटर और बिजनेस एक्सपर्ट अंकुर वारिकु ने इंस्टाग्राम के जरिए विराट कोहली की कमाई को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. साथ में उन्होंने यह भी बताया कि एक इंस्टाग्राम पोस्टके जरिए विराट कोहली जितना कमाने में हम-आप जैसे लोगों को कितना टाइम लगेगा. 

करोड़ों नोट छाप रहे किंग कोहली

फेसबुक पर शेयर एक पोस्ट में अंकुर ने बताया कि विराट कोहली अपने एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 12-14 करोड़ रुपये कमाते हैं. इस मामले में वह भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे टॉप सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज में शामिल हैं. अंकुर अपने पोस्ट में कहते हैं, ”विराट कोहली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 12 करोड़ चार्ज करते हैं. अगर आप 10 लाख रुपया महीना कमा रहे हैं, तो आपको 10 साल लगेंगे इतने पैसे कमाने में. 5 लाख कमा रहे हैं, तो आपको 20 साल लगेंगे. 1 लाख रुपया महीना कमा रहे हैं, तो आपको 100 साल लग जाएंगे इतने पैसे कमाने में.”

ग्लोबल रैंकिंग में भी आगे

विराट कोहली दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं. कोहली की कमाई का कई और भी जरिया है- BCCI कॉन्ट्रैक्ट A+ कैटेगरी के तहत उनकी सालाना 7 करोड़ रुपये की फिक्स्ड सैलरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर सीजन से उनकी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होती है. वह PUMA, MRF और AUdi जैसे ब्रांड्स को एन्डोर्स भी करते हैं. उनकर अपना खुद का लाइफस्टाइल ब्रांड ‘One8’ और ‘Wrogn’ भी है. 

ये भी पढ़ें:

कब ‘डेड’ मान लिया जाएगा आपका क्रेडिट कार्ड? नए नियम पढ़ लें, आपको लग सकता है झटका 



Source link