भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज मेनचेस्टर में खेला जाएगा. 5 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वैभव सूर्यवंशी को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि क्या आज उन्हें डेब्यू कैप मिलती है या इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा. पहला मैच रात के 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन आज के मुकाबले की टाइमिंग अलग है. लाइव स्ट्रीमिंग भी 2 ऐप पर होगी, जानिए लाइव प्रसारण कहां होगा.
IND vs ENG 2nd T20 कहां पर होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच मेनचेस्टर के स्ट्रेटफोर्ड में स्थित ऑल ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर होगा.
IND vs ENG 2nd T20 कितने बजे शुरू होगा?
सीरीज का पहला मैच रात के 11 बजे शुरू हुआ था, जिसकी पहली पारी रात को करीब साढ़े 12 बजे समाप्त हुई थी. अगर बारिश नहीं आती और मैच पूरा होता तो मैच रात के 2 या 2:30 बजे खत्म होता. लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे मैच की टाइमिंग अलग है. आज का मैच भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा.
IND vs ENG 2nd T20 LIVE प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.
यह भी पढ़ें- अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
IND vs ENG 2nd T20 LIVE स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग 2 ऐप पर होगी. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के साथ जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं
भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.






