दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम


आजकल नौकरी कर रहे लोगों की सबसे आम परेशानी होती है कि वे अपने काम के चक्कर में दिनभर कुर्सी पर ही बैठे रह जाते हैं. सुबह ऑफिस पहुंचने से लेकर शाम को घर जाने तक कई लोग 8 से 9 घंटे तक लगातार बैठे रह जाते हैं. लेकिन हर किसी को इसकी जानकारी नहीं होती कि उनके देर तक बैठे रहने से उनकी सेहत पर कितना असर पड़ रहा है.

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लंबे समय तक बैठे रहना शरीर के लिए उतना ही खतरनाक है, जितना धूम्रपान करना या मोटापा. यही वजह है कि अब डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट भी ऑफिस में काम करने वाले लोगों को बीच-बीच में उठकर हिलने-डुलने की सलाह देते हैं.

लंबे समय तक बैठने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

लंबे समय तक बैठे रहने से परेशानियों की बात करें तो लगातार बैठे रहने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. जैसे कमर और गर्दन में दर्द रहना, क्योंकि लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर लगातार दबाव पड़ता रहता है. इसके अलावा कंधे झुकने लगते हैं और पीठ का पोस्चर भी खराब हो जाता है. एक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जो लोग दिन में 8 घंटे से ज्यादा बैठे रहते हैं, उनमें दिल की बीमारी होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. इसके साथ ही मोटापा, शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि माना जाता है कि लंबे समय से बैठे रहने से शरीर में कैलोरी बर्न करने की क्षमता बहुत कम पड़ जाती है.

यह भी पढ़ेंः 20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा

डेस्क वर्कआउट से ऐसे कम करें घंटों बैठने का नुकसान

इस पर कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर ऐसी स्थिति में करें क्या. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिर्फ अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कुछ आसान एक्सरसाइज करके इसका असर काफी हद तक कम किया जा सकता है. जैसे हर आधे-एक घंटे में कुछ मिनट के लिए खड़े होकर टहलना चाहिए. साथ ही कुर्सी पर बैठे-बैठे गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाना चाहिए, इससे गर्दन का अकड़ना कम होता है.

पैरों को सीधा करके ऊपर उठाना, एड़ियों को ऊपर-नीचे करना और कलाइयों को घुमाना जैसी छोटी एक्सरसाइज भी कुर्सी पर बैठे-बैठे आसानी से की जा सकती हैं. इसके अलावा बैठे-बैठे कमर को हल्के से दाएं-बाएं मोड़ना यानी चेयर ट्विस्ट करने से पीठ को आराम मिलता है और शरीर में हल्कापन महसूस होता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ेंः Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link