आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने iPhone 16 को 79,900 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा था. लेकिन Amazon सेल में iPhone 16 के 128GB वेरिएंट को 62,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस हिसाब से देखें तो इस डिवाइस पर आपको सीधा 17 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है.

अब अगर आप इस फोन को अमेजन से खरीदते हैं तो आप कई तरीकों से इस फोन की कीमत और भी कम कर सकते हैं. जी हां, दरअसल, अगर आपके पास कोई भी क्रेडिट कार्ड है और आप उससे पेमेंट करते हैं तो आपको Amazon Pay Cashback के रूप में करीब 3 हजार रुपये या उससे ज्यादा तक वापस मिल सकते हैं.

इसके अलावा Amazon इस सेल में कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और SBI डेबिट कार्ड पर करीब 1750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध करा रही है जिसका इस्तेमाल करके फोन की कीमत और भी कम की जा सकती है. साथ ही फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिलेगा. बता दें कि फोन पर 41,000 तक का एक्सचेंज ऑफर चल रहा है. हालांकि, ये कीमत आपको तब मिलेगी जब आपके पुराने फोन कि कंड़ीशन और ब्रांड को कंपनी रिव्यू कर लेगी.

इतन ही नहीं, इस फोन को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं. अगर आप iPhone 16 को किस्तों पर खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए महज 2200 रुपये कि मासिक किस्त देनी पड़ेगी. हालांकि, इसके लिए आपको बैंक के नियम के अनुसार काम करना पड़ेगा. आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही उठा सकते हैं.

इसके अलावा चर्चित ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी इस समय GOAT Sale 2026 चल रही है. इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है. बता दें कि इस सेल में यूजर्स को Samsung Galaxy S25 5G पर धांसू ऑफर मिल रहा है. इस फोन को आप इस सेल से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 5G के 128+12GB वेरिएंट की असल कीमत 74,999 रुपये है लेकिन फिलहाल इस फोन को यहां पर महज 56,799 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस हिसाब से देखा जाए तो आपको इस फोन पर सीधे 18,200 रुपये का फायदा मिल रहा है. इसके अलावा फोन पर यूजर्स को 40,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. हालांकि, ये वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड और कंडिशन पर निर्भर करती है. इसके अलावा इस फोन पर कई बैंक ऑफर भी चल रहा है जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है.
Published at : 05 Jul 2026 05:14 PM (IST)






