ईरान पूर्व अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार (9 जुलाई 2026) को मशहद स्थित इमाम रजा की दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. खामेनेई की अंतिम यात्रा में मशहद शहर में लाखों लोगों का जनसैलाब जुटा, जिसके हाथ में ईरानी झंडे और दिवंगत नेता की तस्वीरें थी. लोगों ने क्रांतिकारी नारों वाले लाल पोस्टर लहराते अमेरिका से बदला लेने की कसम खाई. कई प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए.
सुपुर्द-ए-खाक हुए अयातुल्ला अली खामेनेई
CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक जहां उन्हें दफनाया गया वहां लाखों लोगों ने काले झंडे भी लहराए. उनके खामेनेई का पार्थिव शरीर 9 जुलाई की सुबह इराक से ईरान के मशहद पहुंचाया गया. ईरान ने विमान के मशहद पहुंचने का वीडियो भी जारी किया था. खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं. खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की शुरुआत ईरान की राजधानी तेहरान से हुई थी. इसके बाद अगले दिन कोम शहर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. बाद में उनके पार्थिव शरीर को इराक ले जाया गया, जहां पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में अंतिम दर्शन और धार्मिक समारोह हुए.
अमेरिका-ईरान के बीच भड़की जंग
अयातुल्ला अली खामेनेई को ऐसे समय में दफनाया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिका ने दो दिन लगातार ईरान में बरसाए, जिसके जवाब में तेहरान कुवैत, बहरीन और कतर में में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का संचालन ईरान की शर्तों के मुताबिक होगा, अमेरिकी धमकियों के आधार पर नहीं. उन्होंने साफ कहा कि अगर अमेरिका हमला करेगा तो उसे जवाब भी मिलेगा.
ईरान के तटीय इलाकों में धमाके
ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में गुरुवार दोपहर कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, ये आवाजें स्थानीय समय के अनुसार करीब दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे) शहर के दक्षिणी तट के आसपास सुनी गईं. माना जा रहा है कि ये धमाके खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्ट्रेट के कुछ हिस्सों में हुई गोलीबारी या सैन्य कार्रवाई के कारण हुए.





