‘वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत…, ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा

‘वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत…, ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा


ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य और राजनीतिक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मुज्तबा खामेनेई के हेल्थ को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप के अनुसार फरवरी में ईरान पर जो हमला किया गया था उसमें मुज्तबा गंभीर रूप से हुए थे, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई. ट्रंप ने कहा, ‘वह बहुत गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है. वह मारा गया है. ये कोई बहुत ईमानदार या सम्मानजनक ग्रुप नहीं है. हमें यहां बहुत जल्द एक बड़ी जीत मिलने वाली है.’

ईरान पर सख्त रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद सभी समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटा दिया गया है या निष्क्रिय कर दिया गया है. साथ ही, उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि यदि कोई नया जहाज या नाव इस क्षेत्र में माइंस बिछाने की कोशिश करती है, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नौसेना ने उन्हें जानकारी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद सभी माइंस को या तो हटा दिया गया है या विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्पेस फोर्स स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हर इंच पर नजर रख रही है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि स्पेस फोर्स ईरान के पिकऐक्स माउंटेन और पहले से नष्ट किए जा चुके तीन अन्य परमाणु स्थलों की भी लगातार निगरानी कर रही है.

अमेरिका की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि माइंस बिछाने के मामलों में अमेरिका की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है और किसी भी नई कोशिश का तत्काल सैन्य जवाब दिया जाएगा. स्कूलों को फंडिंग रोकने की चेतावनी इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी स्कूलों को चेतावनी दी है कि यदि वे छात्रों के जेंडर से जुड़े बदलावों या निर्णयों की जानकारी उनके माता-पिता को दिए बिना ऐसे कदम उठाते हैं, तो उनकी संघीय फंडिंग रोकी जा सकती है.

अमेरिकी शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमैहन ने व्हाइट हाउस में आयोजित ‘बैक-टू-स्कूल’ कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा विभाग और न्याय विभाग मिलकर ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी स्कूल जिला बच्चों पर उनके माता-पिता से अधिक अधिकार न जताए. मैकमैहन ने कहा, “यदि स्कूल बच्चों को वैचारिक या कट्टरपंथी प्रयोगों के अधीन रखते हैं और माता-पिता को निर्णय प्रक्रिया से बाहर करते हैं, तो वे अपनी संघीय फंडिंग खो सकते हैं.” ट्रंप प्रशासन का कहना है कि माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा और व्यक्तिगत निर्णयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का अधिकार है, जबकि इस मुद्दे पर अमेरिका में शिक्षा संस्थानों और नागरिक अधिकार समूहों के बीच बहस लगातार जारी है.  



Source link