साल 2018 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आपत्ति जताई थी और उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था. वहीं अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बात की है और जौहर वाले सीन पर भड़काऊ बयान दिया है. अपने बयान पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर चुकी हैं और नेटिजन्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं
जौहर सीन पर स्वरा भास्कर ने साधा निशाना
बता दें कि पद्मावत चित्तौड़ की रानी पद्मिनी से संबंधित फिल्म थी. रानी पद्मिनी ने अपने सम्मान और गौरव के लिए 800 महिलाओं के साथ किले में जौहर (सामूहिक आत्मदाह) कर लिया था. इस घटना को पद्मावत फिल्म में भी दिखाया गया था. इस पर स्वरा भास्कर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में निशाना साधते हुए बयान दिया.
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
स्वरा भास्कर ने बताया कि जब उन्होंने जौहर सीन देखा था तो क्या सोचा और क्या महसूस किया था? उन्होंने कहा, ‘जब मैं इसे देखे रही थी तो मैंने सोचा अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म क्या कहना चाह रही है? मुझे डरपोक महसूस होता है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए सुसाइड कर लिया? आप समाज को क्या बताना चाहते हैं. रेप पहले से ही एक बड़ा और गंभीर मुद्दा है और इसके बाद एक ऐसी कहानी दिखाना जो पीड़िताओं को ये मैसेज दे कि उन्हें जीने का हक नहीं है? यह सीन बहुत समस्या वाला था.’
ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा
इसके अलावा स्वरा ने जौहर के उस सीन को लेकर भी बात की है जिसमें एक गर्भवती महिला को दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि लग रहा था कि वो सीन ये संकेत दे रहा था कि अगर गर्भ में पल रही बच्ची के साथ बड़ी होने पर यौन संबंधित हिंसा होती है तो क्या उसका जन्म लेना ही गलत है?
स्वरा के बयान को बताया घिनौना
स्वरा भास्कर अपने इस बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई है. एक यूजर ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘घिनौना. प्लीज मेरे जवाब को अपनी पब्लिसिटी का हिस्सा न समझें…प्लीज़ उसे अपने शो में दोबारा ना बुलाए.’
Disgusting…plz don’t consider my reply as an add on to ur publicity….plz refrain from calling in your show her again…
— Jitender Bhardwaj 🇮🇳 (@Blackcanvass) September 1, 2026
नेटिजन्स ने सुनाई स्वरा भास्कर को खरी-खोटी
एक यूजर ने लिखा, ‘उसे मंच और महत्व क्यों दिया जाना चाहिए? देश, समाज और दुनिया में उसका क्या योगदान है?’ एक ने लिखा, ‘आतंक फैलाने वाले को शर्मिंदा करने के बजाय, स्वारा इस्लामी उन पीड़ितों को शर्मिंदा कर रही है जिन्होंने अपमानित होने के बजाय खुदकुशी करना चुना!! स्वरा को शर्म आनी चाहिए.’
Why should she be given stage and importance? What is her contribution to Nation, society, world.
— Dr BS Tiwary (@drtangobs) September 1, 2026
Instead of shaming the perpetrator of terror Swara Islami is shaming the victims of terror who chose to kill themselves rather than be humilaited !! Shame on Swara…
— Anand M (@AnandM33128866) September 1, 2026
एक यूजर ने लिखा, ‘इस बेवकूफ़ को रेप और सेक्स स्लेव के बीच का फ़र्क नहीं पता. उन्होंने रेप के डर से नहीं, बल्कि सेक्स स्लेव बनाए जाने के डर से ऐसा किया.’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘इसके अनुसार मरने से कही ज्यादा अच्छा है रोज रोज रेप कराकर जिंदा रहना.’
This dumbo do not know the difference between rape and sex slave. They did not commit the act in fear of getting raped but in fear of being captured as sex slaves..
— Madhu Kiran (@MadhuKT) September 1, 2026
ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू






