रोहित शर्मा चुनेंगे मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान, हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान!

रोहित शर्मा चुनेंगे मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान, हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान!


पिछले लंबे वक्त से हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें सुर्खियों में हैं. कभी रिपोर्ट आती है कि हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स में जाने वाले हैं, तो कभी रिपोर्ट में कहा जाता है कि हार्दिक पांड्या की एंट्री कोलकाता नाइट राइडर्स में होगी. हालांकि, अब एकदम नई खबर सामने आई है. इस बार बताया गया है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड डील के जरिए किसी दूसरी टीम में नहीं जाएंगे. वह मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे. हालांकि, उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी. खबरों के मुताबिक फ्रेंचाइजी में कप्तानी में बदलाव होने वाला है, जिसमें रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी. 

कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान?

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस किसी पुराने कप्तान को जिम्मेदारी नहीं सौंपेगी. इसका मतलब है कि एक नए खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा. रोहित शर्मा, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए, वह दोबारा कप्तानी संभालने के इच्छुक नहीं हैं. हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए कप्तान के चयन में रोहित शर्मा की अहम भूमिका होगी. 

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं. इन दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है. तिलक वर्मा भारत की टी20 टीम के उपकप्तान हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें नया कप्तान बना सकती है. 

MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या 

रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे, क्योंकि अभी तक उनकी ट्रेड पर कोई डील फाइनल नहीं हुई है. केकेआर से डील होने की उम्मीद थी, क्योंकि हार्दिक के बदले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लिया जा सकता था, लेकिन उनका पूरे आईपीएल 2027 में उपलब्ध रहना मुश्किल है. वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण वह कुछ मैच मिस भी कर सकते हैं. चेन्नई से बात अब तब होगी, जब वह नए कोच की तलाश पूरी कर लेंगे. 

यह भी पढ़ें- 

ईशान किशन ने कप्तानी से रचा इतिहास, 13 साल बाद टीम फाइनल में



Source link