भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी…

भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी…


22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है. बता दें कि जापान और भारत की क्रिकेट टीम 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भी भाग लेने वाली हैं.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI क्रिकेट को नई जगहों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने को प्रतिबद्ध है. एशियन गेम्स में भारत और जापान का मैच होने की संभावनाएं बहुत कम हैं, क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सीडिंग सिस्टम के तहत नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि जापान को ग्रुप स्टेज से होकर नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करना होगा. 

देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि क्रिकेट के खेल का वैश्विक सफर ऐसे ही पलों से आकार ले रहा है, जो इस खेल को पारंपरिक सीमाओं से परे ले जाते हैं. सैकिया ने खुशी जताई कि 22 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एक नए ऑडियन्स से पहचान करेगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह

बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि इस तरह के मैच विश्व में क्रिकेट को बढ़ावा देने के अलावा ओलंपिक मूवमेंट को भी मजबूती प्रदान करते हैं. क्रिकेट का खेल 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स में वापसी करने जा रहा है, जिसमें दुनिया की कुल 6 टीम भाग लेंगी. उन्होंने ICC चेयरमैन जय शाह के प्रयासों को भी सराहा और कहा कि सबका लक्ष्य क्रिकेट को सुलभ बनाना, ज्यादा समावेशी और पूरे विश्व में इसकी पहुंच बढ़ाना है.

भारत और जापान सहित 10 देश एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे. BCCI पहले ही एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का एलान कर चुका है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत के स्टार खिलाड़ी गोल्ड मेडल पर निशाना साधना चाहेंगे. एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई ने किसी बी टीम का चयन नहीं किया है, बल्कि सभी रेगुलर खिलाड़ियों को मौका दिया है. एशियन गेम्स में भारत अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा.

यह भी पढ़ें:

IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम

यह भी पढ़ें:



Source link