मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • तामेंगलोंग में उग्रवादियों ने घर पर हमला कर दो को मारा।
  • नोनी जिले में महिला-पुरुष को गोली मारकर हत्या की।
  • हमलों में कुल चार की मौत; मुख्यमंत्री ने निंदा की।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में उग्रवादी हमले पूरी तरह से थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राज्य के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में रविवार (13 सितंबर, 2026) को दो अलग-अलग संदिग्ध उग्रवादियों के हमलों में दो महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि तामेंगलोंग में उग्रवादी हमले को रविवार तड़के करीब चार बजे अंजाम दिया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना पहली वारदात से करीब 12 घंटे के बाद घटी और इस वारदात में भी दो लोगों की जान चली गई.

पुलिस ने दोनों उग्रवादी हमलों के बारे में दी जानकारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इंफाल को जिरीबाम से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-37 के पास स्थित टोल्लेन कुकी गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक घर पर हमला किया. इस दौरान लिंगनगाई सिंगसिट की मौत हो गई, जबकि उनके पति सेइनैह सिंगसिट और नवजात बेटा घायल हो गए. इस घटना के बाद जब सुरक्षा बल गांव पहुंचे, तब उन्होंने घायलों को मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराई. अधिकारियों ने बताया कि सेइनैह की बाद में अस्पताल ले जाते समय पड़ोसी असम के सिलचर में रास्ते में मौत हो गई. 

जबकि दूसरी घटना में, नोंगबा थाने के अंतर्गत आने वाले लॉन्गपी गांव में रविवार (13 सितंबर, 2026) को दोपहर करीब 3:30 बजे हथियारबंद उग्रवादियों ने एक महिला और एक पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जूली गंगटे और आर. गंगटे के रूप में हुई है.

निर्दोष नागरिकों के खिलाफ हिंसा कायरता है- मुख्यमंत्री

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इस दोनों घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ हिंसा पूरी तरह से कायरता है. ऐसी घिनौनी हरकत बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और हमारे समाज में इनका कोई स्थान नहीं है. 

यह भी पढे़ंः पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की



Source link