इस मुर्गी की कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस उम्र का मुर्गी खरीद रहे हैं. अगर आप बिल्कुल छोटे चूजे खरीदते हैं तो वे बाजार में लगभग 35 से 50 रुपए के आसपास आसानी से मिल जाते हैं. वहीं थोड़े बड़े वैक्सीनेटेड चूजे 70 से 100 रुपए प्रति पीस तक हो सकते हैं. अगर आप पूरी तरह तैयार अडल्ट ब्रीड खरीदते हैं तो दाम डेढ़ सौ से तीन सौ रुपए तक जा सकता है.

अब बात करते हैं इसके सबसे जरूरी सवाल की, कि यह मुर्गी अंडे कितने देती है. तो आपको बता दें कि वनराज नस्ल को अंडे देने के मामले में काफी शानदार माना जाता है. यह मुर्गी एक बार में कोई एक या दो अंडे नहीं देती बल्कि इसका लेइंग पैटर्न काफी रेगुलर होता है. अगर साल भर के हिसाब से देखें तो एक स्वस्थ वनराज मुर्गी सालभर में लगभग 100 से 120 अंडे आसानी से दे देती है.

बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या यह मुर्गी एक साथ दर्जनों अंडे दे देती है. तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता है. मुर्गियों हर रोज या एक दिन छोड़कर एक अंडा देती हैं. ठीक इसी तरह वनराज मुर्गी भी अपना चक्र पूरा करके रोजाना एक अंडा देती है. जब यह अंडे देना शुरू करती है. तो लगातार हफ्तों तक बिना रुके अंडे देती है. इसके अंडे देसी मुर्गी के अंडों की तरह काफी पौष्टिक होते हैं.

वनराज मुर्गी की एक और बड़ी खासियत यह है कि यह बाकी विदेशी मुर्गियों की तरह बहुत जल्दी बीमार नहीं पड़ती है. ग्रामीण इलाकों की जलवायु के हिसाब से इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत होती है. जिससे इस पर दवाइयों का खर्चा बहुत कम आता है. अगर आपके पास थोड़ी सी भी खुली जगह है. तो आप इसे आसानी से पाल सकते हैं.

अगर आप इस बिजनेस को बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं. तो शुरुआती टीकाकरण पर ध्यान देना होगा. चूजे लाने के शुरुआती हफ्तों में उन्हें ठंड से बचाना और टीके लगवाना जरूरी होता है. जिससे चूजों के मरने का खतरा जीरो हो जाए. एक बार चूजे दो-तीन महीने के हो जाते हैं तो वे मजबूत हो जाते हैं. बाजार में इनके अंडों के साथ-साथ इनके मांस की भी भारी मांग रहती है.

कमाई के लिहाज से देखा जाए तो वनराज मुर्गी पालन किसानों के लिए खूब फायदेमंद है. क्योंकि इसमें लागत बहुत कम और रिटर्न काफी ज्यादा मिलता है. मान लीजिए अगर आपने 50 चूजे भी पाल लिए तो कुछ ही महीनों में वे अंडे देने के काबिल हो जाएंगे और नर चूजे मांस के रूप में अच्छे दामों पर बिक जाएंगे. इसके अंडे बाजार में 10 से 12 रुपए प्रति पीस बिकते हैं.

इस बिजनेस को शुरू करने से पहले अपने आस-पास के सरकारी पोल्ट्री फार्म से संपर्क जरूर करना चाहिए. वहां से आपको इस नस्ल के असली चूजे सही कीमत पर मिल जाएंगे. तो इसके साथ ही ट्रेनिंग भी मिल जाएगी. सरकार की तरफ से इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दी जाती है. जिसका फायदा उठाकर आप खर्च को कम कर सकते हैं.

अगर आप कम बजट में कोई ऐसा काम ढूंढ रहे हैं जो साइड बिजनेस के रूप में तगड़ा मुनाफा दे. तो वनराज मुर्गी पालन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसकी कम कीमत आसानी से मिलने वाला खान-पान और अंडे देने की क्षमता इसे बाकी नस्लों से अलग बनाती है. आज ही अपने नजदीकी एक्सपर्ट्स से सलाह लें सही जगह तैयार करें तो तगड़ा मुनाफा कहीं नहीं गया.
Published at : 25 Sep 2026 02:42 PM (IST)






