बात करें अगर इस गाय की कीमत की तो यह काफी महंगी बिकती है. सिमेंटल गाय की कीमत आम तौर पर एक लाख से ढाई लाख रुपये या उससे भी ऊपर चली जाती है. जो इसकी नस्ल, उम्र और दूध देने की क्षमता पर निर्भर करती है. हालांकि यह थोड़ी महंगी जरूर पड़ती है लेकिन इसका रिटर्न दे काफी तगड़ा होता है. अगर आप ढंग से देखरेख करें तो यह महंगा सौदा कुछ ही महीनों में वसूल हो जाता है.

इस गाय की सबसे बड़ी खासियत इसका भयंकर दूध देने का रिकॉर्ड है. आम देशी गायें जहां पांच से दस लीटर दूध देती हैं. वहीं सिमेंटल गाय एक दिन में आराम से 20 से 28 लीटर तक दूध निकाल देती है. यानी एक बार बढ़िया नस्ल की गाय ले आए तो दूध की बिक्री से हर महीने छप्पर फाड़ कमाई पक्की है. और यही वजह है कि आज इसकी डिमांड आसमान छू रही है.

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आएगा कि इतनी महंगी गाय आखिर मिलती कहां है? तो आपको बता दें यह मूल रूप से स्विट्जरलैंड की नस्ल है. लेकिन अब भारत में भी कई हाई-टेक डेयरी फार्म्स और अच्छे पशु मेलों में मिल जाती है. पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों में इसके ब्रीडर्स मिल जाते हैं जो इम्पोर्टेड सीमन या डायरेक्ट बछिया उपलब्ध कराते हैं.

इस गाय का शरीर देखकर अक्सर लोग दंग रह जाते हैं. इसकी बॉडी एकदम हट्टी-कट्टी और मजबूत होती है. इसका वजन भी आम गायों के मुकाबले काफी ज्यादा होता है. जिससे मवेशी की ओवरऑल सेहत और मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है. शरीर मजबूत होने की वजह से यह जल्दी बीमार नहीं पड़ती और मौसम के बदलाव को भी आसानी से झेल लेती है

जब इतनी भारी मात्रा में दूध लेना है. तो खानपान और खुराक का भी उतना ही तगड़ा इंतजाम रखना पड़ेगा. सिमेंटल गाय को सूखा चारा, हरा चारा, बिनौला, खल और मिनरल मिक्चर जैसी पोषक चीजें समय पर देनी बहुत जरूरी हैं. अगर खाने-पीने में कंजूसी कर दी तो दूध का ग्राफ नीचे गिरते देर नहीं लगेगी. अच्छी खुराक खिलाओगे तभी यह मशीन की तरह 25-28 लीटर दूध का टारगेट पूरा कर पाएगी.

देखभाल के मामले में इसके ल साफ-सफाई और रहने की जगह एकदम चकाचक होनी चाहिए. बाड़े में कीचड़ या गंदगी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, वरना थनैल रोग यानी मैस्टाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. समय-समय पर डॉक्टर से वैक्सीनेशन करवाना और डीवार्मिंग करना बहुत जरूरी है. अगर आप इसकी सेहत का पूरा ख्याल रखेंगे तो यह बिना किसी दिक्कत के आपके डेयरी बिजनेस को आसमान पर पहुंचा देगी.

सिमेंटल नस्ल सिर्फ दूध के मामले में ही आगे नहीं है. बल्कि बछड़े-बछियों के मामले में भी इसका बड़ा नाम है. इस नस्ल के बछड़े भी आगे चलकर बढ़िया बैल या स्ट्रॉन्ग ब्रीडर बनते हैं. जिनकी मार्केट में अच्छी डिमांड रहती है. यानी अगर आप ब्रीडिंग का काम भी साथ में करते हैं. तो आपको डबल फायदा मिलने वाला है. एक तो रोजाना दूध की भारी कमाई ऊपर से बढ़िया क्वालिटी के बछड़े बेचने से अलग से मोटा मुनाफा जेब में आएगा.

सिमेंटल गाय के लिए शुरुआती इन्वेस्टमेंट थोड़ा ज्यादा जरूर है. लेकिन जिस हिसाब से यह दूध देती है, उसके आगे पैसा वसूल हो जाता है. बस कोई भी गाय खरीदने से पहले उसके दांत, ब्यांत और दूध निकालने का लाइव रिकॉर्ड जरूर चेक कर लें. अगर समझदारी से खरीद की तो यह विदेशी नस्ल आपके डेयरी बिजनेस की ऊंचाईयों पर ले जाएगी.
Published at : 26 Sep 2026 02:28 PM (IST)






