फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को ऐसे करें डीप क्लीन, जान लीजिए तरीका

मशीन की सफाई की शुरुआत उसके डिटर्जेंट बॉक्स और लिंट फिल्टर से करें. फुली ऑटोमेटिक मशीन में लगे डिटर्जेंट ड्रायर को बाहर निकालें और हल्के गुनगुने पानी व ब्रश की मदद से उस पर जमे सर्फ को साफ करें. इसके बाद ड्रम के अंदर लगे लिंट फिल्टर को निकालकर उसमें जमा कपड़ों के रेशे और कचरे को अच्छी तरह धोकर वापस लगा दें.

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के दरवाजे पर लगे रबर के घेरे गैस्केट में सबसे ज्यादा नमी और गंदगी छिपती है, जिससे वहां फंगस या काली पपड़ी जम जाती है. इसे साफ करने के लिए एक कपड़े को  विनेगर में भिगोएं और रबर के अंदरूनी हिस्सों को अच्छी तरह पोंछें. इससे वहां जमा बैक्टीरिया और फंगस पूरी तरह खत्म हो जाते हैं.

वॉशिंग मशीन के मुख्य ड्रम को अंदर से चमकाने के लिए महंगे केमिकल की जगह सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. मशीन के ड्रम में सीधे दो कप सफेद वाइट विनेगर और आधा कप बेकिंग सोडा डाल दें. यह मिश्रण ड्रम के कोने-कोने में जमी हार्ड वॉटर की परत और गंदगी को आसानी से काट देता है.

सिरका और बेकिंग सोडा डालने के बाद मशीन का दरवाजा बंद करें. यदि आपकी फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में टब क्लीन का विकल्प है, तो उसे चुनें. अगर यह विकल्प नहीं है, तो मशीन को सबसे उच्चतम तापमान यानी हॉट वाटर मोड पर सेट करके एक सामान्य वॉश साइकिल के लिए खाली ही चला दें.

जब मशीन के अंदर की ऑटोमेटिक सफाई चल रही हो, तब एक गीले कपड़े पर थोड़ा सा लिक्विड सोप लगाकर मशीन की बाहरी बॉडी, बटन पैनल और ढक्कन को साफ करें. इसके साथ ही मशीन के पीछे लगे पानी बाहर निकालने वाले आउटलेट पाइप को भी चेक करें कि उसमें कोई कचरा तो नहीं फंसा है.

वॉश साइकिल पूरी होने के बाद मशीन के ढक्कन को तुरंत बंद न करें. मशीन के दरवाजे को कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए खुला छोड़ दें ताकि अंदर की नमी पूरी तरह सूख जाए और बदबू न बने. एक सूखे सूती कपड़े से ड्रम को अंदर से पोंछ लें. इस आसान तरीके को अपनाकर आपकी मशीन सालों-साल बिल्कुल नई जैसी काम करेगी.

Published at : 05 Oct 2026 06:52 AM (IST)

लाइफस्टाइल फोटो गैलरी

Source link