नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’


दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा में शोक की लहर है. इस कड़ी में हेमा मालिनी, कमल हासन, चिरंजीवी, पवन सिंह और पवन कल्याण समेत कई कलाकारों ने नाना को श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय के साथ सामाजिक कामों को भी याद किया.

हेमा ने नाना को किया याद

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, भारतीय फिल्म जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिन्होंने अलग अभिनय प्रतिभा के दम पर अपने लिए खास जगह बनाई थी. उनको अभिनय की पाठशाला माना जाता था. उनके जाने से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है.

हेमा मालिनी ने नाना के किसानों और जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए काम को भी याद किया. उन्होंने कहा, नाना ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों और वंचित लोगों की मदद के लिए लगातार काम करते रहे. उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में ऐसी फिल्मों की समृद्ध विरासत छोड़ी है, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदारों में उनकी शानदार प्रतिभा देखने को मिलती है. मुझे उनकी फिल्में देखना और उनके किरदार निभाने का अलग-अलग-अंदाज बहुत पसंद था.

उन्होंने आगे कहा, नाना खुद भी यह बात कह चुके थे कि मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी. नाना सिनेमा के मजबूत स्तंभ थे. उनकी कमी फिल्म जगत को लंबे समय तक महसूस होगी.

‘हीरो की तरह बाल मत बनाना’, शाहरुख खान ने नाना पाटेकर संग याद की पहली मुलाकात

शत्रुघन सिन्हा ने जताया दुख

अभिनेता और पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह एक अच्छे एक्टर, जमीन से जुड़े इंसान और एक मशहूर थिएटर पर्सनैलिटी थे. वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार पॉपुलर स्टार में से एक थे. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे और उन्होंने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे. इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और फैंस के लिए मेरी संवेदनाएं.

 

जूही चावला ने साझा की यादें

अभिनेत्री जूही चावला मेहता भी नाना के साथ अपनी यादों को साझा किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, नाना पाटेकर के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मुझे ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘गैंग’ जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का मौका मिला. 

इसके अलावा, गणपति के मौके पर दादर स्थित नाना के घर जाने की यादें भी मेरे मन में ताजा हो गईं. वह हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे. वह हर किरदार में रंग, गहराई और सच्चाई भर देते थे.

 

कमल हासन ने भी किया याद

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने नाना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”नाना पाटेकर के निधन की खबर बेचैन करने वाली थी.

उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली था और वह अपने आसपास के लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते थे. पर्दे के अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों की मदद की और कारगिल युद्ध के दौरान सेवा दी. नाना के परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है.

 

चिरंजीवी ने बताई बड़ी कमी

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी नाना को याद करते हुए लिखा, उनका जाना बेहद दुखद है. नाना की स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार थी. उन्होंने भारतीय सिनेमा पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.

 नाना का किसानों के प्रति खास लगाव था. वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे. उनकी कला और विरासत हमेशा याद रखी जाएगी.

 

पवन सिंह और पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता पवन सिंह ने भी नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, हिंदी सिनेमा के महान कलाकार एवं अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा से करोड़ों दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले नाना पाटेकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान सदैव याद किया जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, प्रियजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

 

अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने भी नाना के निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा, महान भारतीय एक्टर, नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले आर्टिस्ट और पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर का निधन बहुत दुखद है. चार दशक से ज्यादा लंबे सफर में नाना ने हास्य से लेकर भावनात्मक और गंभीर भूमिकाओं तक हर तरह के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी. उनकी अभिनय शैली में गहराई और सच्चाई थी, जिसकी वजह से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई.

नाना पाटेकर की 292% प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, जिसका हॉलीवुड में बना था रीमेक





Source link