सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर

सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • TRAI के नए निर्देशों के बाद ये प्लान आए.

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज कराते समय इंटरनेट डेटा की जरूरत को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा जाता है, लेकिन हर यूजर के लिए मोबाइल का मतलब इंटरनेट चलाना, वीडियो देखना या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना नहीं है. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए फोन का मेन काम कॉल करना और मैसेज भेजना है. खासकर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कई बार ऐसे रिचार्ज की जरूरत होती है, जिसमें बिना डेटा के कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल सके.

ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए तीन नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है. तीनों प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, हालांकि इनमें मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. इन प्लान को Airtel की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. 

TRAI के निर्देश के बाद आए नए प्लान

Airtel ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए निर्देशों के बाद पेश किए हैं. पिछले महीने TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए थे. इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-only स्पेशल टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था. इस निर्देश का उद्देश्य ऐसे मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज ऑप्शन उपलब्ध कराना है, जिन्हें कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए मोबाइल डेटा वाले पैक की जरूरत नहीं होती है. Airtel ने इन दिशानिर्देशों के अनुरूप नए प्लान पेश किए हैं. 

Airtel के नए प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के तीनों नए रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें फोन पर बातचीत करने और SMS भेजने के लिए कनेक्टिविटी चाहिए. इनमें लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी गई है. इसके अलावा यूजर्स को ऑफर की वैलिडिटी के दौरान HelloTunes का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी मिलेगा. तीनों प्लान में 300 SMS शामिल हैं, लेकिन इनमें इंटरनेट चलाने के लिए अलग से कोई मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता है. 

185 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी

Airtel के 185 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है.  इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं. प्लान में HelloTunes का एक्सेस भी शामिल है. इसमें मोबाइल डेटा का कोई फायदा नहीं दिया गया है. 

यह भी पढ़ें – फोन का कैमरा-माइक चुपके से इस्तेमाल कर रहे ऐप्स? ऐसे रोकें एक्सेस

203 रुपये के प्लान में मिलती है 30 दिन की वैलिडिटी

203 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और ऑफर अवधि के लिए HelloTunes की सुविधा मिलती है. इस रिचार्ज में भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. 

206 रुपये के प्लान में एक महीने की वैलिडिटी

Airtel के 206 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में एक महीने की वैलिडिटी दी गई है. इसकी खास बात यह है कि यूजर्स अगले महीने कैलेंडर की उसी तारीख को दोबारा रिचार्ज कर सकते हैं. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस मिलता है. मोबाइल डेटा की सुविधा इसमें भी नहीं है. 

यह भी पढ़ें – स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें



Source link