- 31 अक्टूबर को घरेलू, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर दरें स्थिर.
- घरेलू सिलेंडर जून, व्यावसायिक सिलेंडर अक्टूबर 2026 से अपरिवर्तित.
- 1 नवंबर को वैश्विक कारकों से एलपीजी दरें संशोधित होंगी.
अगर आज आपका प्लान नया गैस सिलेंडर बुक कराने का है तो पहले अपने शहर का नया रेट जान लेना जरूरी है. सरकारी तेल कंपनियों (OMC) की ओर से जारी ताजा दरों के अनुसार, फिलहाल कीमतों में कोई हेरफेर नहीं किया गया है. आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बाद जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें भी जस की तस बनी हुई हैं. इसकी कीमतों में आखिरी बार 1 अक्टूबर 2026 को बढ़ोतरी हुई थी. उस दौरान तेल कंपनियों ने कीमतों में 62.50 से लेकर 71.50 रुपये तक का इजाफा किया था. इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 सितंबर को भी कीमतों में 9.50 से लेकर 11.50 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की थी.
शहरवार चेक करें कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 939.50 रुपये | 2,810.00 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,764.50 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 2,954.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,100.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,764.00 रुपये |
| राजकोट | 947.00 रुपये | 2,795.00 रुपये |
| जोधपुर | 949.00 रुपये | 2,852.00 रुपये |
| जयपुर | 945.50 रुपये | 2,839.00 रुपये |
क्या नवंबर में बदलेंगे रेट?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें, करेंसी एक्सचेंज रेट, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और राज्यों के स्थानीय टैक्स के आधार पर तय की जाती हैं. इसी वजह से अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. अब चूंकि कल महीने की पहली तारीख है इसलिए सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की गुजांइश बनी रहती है. तेल कंपनियां कल 1 नवंबर की सुबह ठीक 6:00 बजे देश के सभी राज्यों और शहरों के लिए एलपीजी की नई दरों का ऐलान करेंगी.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था, तब से दाम स्थिर हैं. हो सकता है कि कल इसकी कीमतों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिले. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट पिछले दो महीने से लगातार बढ़ाए जा रहे हैं इसलिए 1 नवंबर को तेल कंपनियां वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर कीमतों में संशोधन कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट






