रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर यानी आज रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म को रिव्यूज भी पॉजिटिव मिले हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की एक्टिंग ने कमाल कर दिया है. यश को रावण के रोल में बहुत पसंद किया जा रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने 6 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 6 बजे तक 40.97 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस 48.34 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 17,916 शोज मिले.
- हिंदी वर्जन ने 29.28 करोड़ कमाए. फिल्म को 14,590 शोज मिले.
- कन्नड़ वर्जन ने 5.19 करोड़ कलेक्शन किया. फिल्म को 926 शोज मिले.
- तेलुगू वर्जन ने 4 करोड़ का बिजनेस किया और तमिल वर्जन ने 1.64 करोड़ इतना कमाया. तेलुगू वर्जन को 1,305 शोज मिले और तमिल वर्जन 699 को शोज मिले.
- मलयालम वर्जन ने 86 लाख की कमाई की. फिल्म को 396 शोज मिले.
‘रामायण’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा
‘मिर्जापुर: द मूवी’- 28.11 करोड़
‘आवारापन 2’- 23.4 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’- 19.4 करोड़
‘भूत बंगला’- 18.31 करोड़
‘ओ रोमियो’- 9.01 करोड़
‘बॉर्डर 2′- 32.1 करोड़’
कॉकटेल 2′- 14.1 करोड़
‘है जवानी तो इश्क होना है’- 8.65 करोड़
‘भूत बंगला’- 18.31 करोड़
‘द ओडिसी’- 16.07 करोड़
‘धमाल’- 15.5 करोड़
‘राजा शिवाजी’- 12.4 करोड़
‘इक्कीस’- 7.28 करोड़
‘पति पत्नी और वो दो’- 4.38 करोड़
‘अल्फा’- 9.25 करोड़
‘द वन’- 8.12 करोड़
ये भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ और ‘गॉडजिला’ में दिखेगी कड़ी टक्कर, ओपनिंग डे पर कौनसी फिल्म मचाएगी धमाल?
कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट?
बता दें कि ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट रिलीज हो गया है. वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होने वाला है. ईटाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘अब जब फिल्म को लेकर दुनिया में इतनी चर्चा है तो हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते. हम समय लेना चाहते हैं. हम दूसरा पार्ट ग्रैंड तरीके से रिलीज करना चाहते हैं, जैसा कि हमने पहला पार्ट किया है.’
फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. वहीं नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, यश रावण के रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में अरुण गोविल ने राजा दशरथ का रोल प्ले किया है.






