‘मैं अरब से ज्यादा ”मानद भारतीय” हूं’, मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल

‘मैं अरब से ज्यादा ”मानद भारतीय” हूं’, मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल


मिशिगन में अमेरिकी सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट अब्दुल अल सैयद का भारत से कनेक्शन है. अब इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है. सैयद ने कहा कि वह एक मानद भारतीय यानी हॉनोरेरी इंडियन हैं साथ ही वह अरब से ज्यादा भारतीय हो सकते हैं. 

अल सैयद की पत्नी सारा जुकाकू भारतीय मूल के परिवार से हैं. इनका रिश्ता कर्नाटक के भटकल से है. सैयद ने दो महीने पहले एक इंटरव्यू में अपने भारतीय कनेक्शन से जुड़ी चर्चा की थी. उन्होंने भारत की यात्रा के अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति में रचे बसे धैर्य की अहमियत समझ आई. 

Exxodus Pictures के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मैं एक मानद भारतीय हूं. भारतीय संस्कृति में एक ऐसा धैर्य है, जिसे मैंने भारत जाकर जाना. वहां एक अरब लोगों के बीच होते हैं. वहां कोई काम जल्दी नहीं होता. 

दो दशक से साउथ इंडियन फैमिली का दामाद: अब्दुल अल सैयद

उन्होंने कहा कि दो दशक से साउथ इंडियन फैमिली के दामाद होने की वजह से वह अरब से ज्यादा भारतीय हो गए हैं. सैयद ने कहा, ‘मैं 20 साल से एक दक्षिण भारतीय परिवार से जुड़ा हूं. हो सकता है कि मैं अरब से ज्यादा भारतीय हो गया हूं. लोग अरबों के मुकाबले देसी लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं.’

‘मैं पूरी जिंदगी देसी महिलाओं से घिरा रहा’

इसके अलावा उन्होंने मजाक में कहा कि वह पूरी जिंदगी देसी महिलाओं से घिरे रहे. मेरी दो देसी बेटियां और एक देसी पत्नी है. मिशिगन सीनेट की दौड़ में अल सैयद ने रिपब्लिकन माइक रोजर्स को हराया है.

सैयद की पत्नी एक मनोचिकित्सक हैं. वह मिशिगन में पैदा हुईं. पली बढ़ीं. उनका परिवार भारतीय मूल का है. वह भटकल से हैं. यह एक तटीय शहर है. इनकी शादी साल 2006 में हुई थी. उनकी दो बेटियां हैं. एमाली और सेरीन. वे मिशिगन के एन ऑर्बर में रहते हैं. सारा और अल सैयद की मुलाकात यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में हुई थी. जहां वे दोनों छात्र थे.

सारा ने ऑक्सफोर्ड से हायर एजुकेशन लिया है. 2015 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के वैगेलोस कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स से अपनी मेडिकल डिग्री पूरी की. सारा के दादा जुकाकू शमसुद्दीन एक जाने मानें वकील और राजनीतिक हस्ती थे. उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बीडी जत्ती के नेतृत्व में पूर्व मैसूर राज्य में वित्त उप मंत्री के रूप में कार्य किया था.



Source link