घर वाले सिलेंडर की आज कितने में हो रही बुकिंग, कहीं दीवाली पर बढ़ा तो नहीं रेट?

घर वाले सिलेंडर की आज कितने में हो रही बुकिंग, कहीं दीवाली पर बढ़ा तो नहीं रेट?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर में LPG दाम स्थिर रखे.
  • पिछली बार जून 2026 में घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा हुआ था.
  • शहरों में कीमतें परिवहन, स्थानीय टैक्स और कमीशन से तय होती हैं.

भारत में खाना पकाने के लिए आमतौर पर LPG सिलेंडरों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है. ऐसे में घरेलू बजट हो या फिर होटल व रेस्तराओं का ऑपरेटिंग कॉस्ट हो, LPG की कीमतें एक अहम हिस्सा होती हैं. ऐसे में इसकी कीमत में थोड़ी सी भी ऊंच-नीच मासिक खर्चों पर बड़ा असर डाल सकता है. 

त्योहारों के इस मौसम में घरेलू LPG उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है. कीमतों में हुए ताजा बदलाव के अनुसार,सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने नवंबर 2026 के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अब तक कोई बदलाव नहीं किया है. OMCs ने नवंबर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को पहले जैसा ही बनाए रखा है. यानी कि इसकी अभी भी वही दरें लागू हैं जो महीने की शुरुआत से पहले थीं. घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 7 जून, 2026 को हुआ था, जब एक सामान्य घरेलू सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

शहरवार चेक करें कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
रांची 1,010.50 रुपये 2,995.00 रुपये
गुवाहाटी 991.00 रुपये 2,985.00 रुपये
रायपुर 974.00 रुपये 2,915.00 रुपये

कीमतें हर जगह अलग-अलग क्यों?

देश भर में LPG सिलेंडर की कीमतें एक समान हों, यह जरूरी नहीं है. रिटेल स्तर पर अंतिम कीमतें कई चीजों के आधार पर तय होती हैं जैसे कि ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर का कमीशन, लोकल टैक्स, लोकेशन वगैरह.

बता दें कि देश के हर राज्य में एलपीजी पर लगने वाला वैट (Value Added Tax) और स्थानीय निकाय टैक्स अलग-अलग होते हैं. जिस राज्य में टैक्स की दर ज्यादा होती है, वहां सिलेंडर महंगा मिलता है. इसके अलावा, एलपीजी गैस को रिफाइनरी या बॉटलिंग प्लांट, जहां सिलेंडर भरे जाते हैं, से आपके शहर और डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंचाने का खर्च भी कीमत पर असर डालता है. रिफाइनरी से शहर जितनी दूर होगा, ट्रांसपोर्ट का भाड़ा उतना ही ज्यादा होगा, जिससे वहां सिलेंडर की कीमत बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें:

सरकारी कंपनी को 32,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, भारतीय नौसेना के साथ हुई डील 



Source link