आंखों पर फैशन और टेक्नोलॉजी का कॉम्बो! Samsung ने उतारे नए AI Eyewear

आंखों पर फैशन और टेक्नोलॉजी का कॉम्बो! Samsung ने उतारे नए AI Eyewear


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सैमसंग ने जेंटल मॉन्स्टर संग इंटेलिजेंट आईवियर लॉन्च किया.
  • इसमें स्नैपड्रैगन AR1 Gen1 चिपसेट, 12MP कैमरा है.
  • जेमिनी AI, बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट, IPX4 रेटिंग उपलब्ध.
  • कीमत ₹37,000 से शुरू, 10 दिसंबर से बिक्री होगी.

Samsung Intelligent Eyewear : Samsung ने अपने नए Intelligent Eyewear को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्ट आईवियर को फैशन ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया है. इसकी खास बात यह है कि इसमें रोजमर्रा में पहने जाने वाले चश्मे का लुक और स्मार्ट फीचर्स एक साथ मिलते हैं. कंपनी ने इस रेंज में कुल 30 अलग-अलग डिजाइन पेश किए हैं. तो आइए जानते हैं कि Samsung के Intelligent Eyewear की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. 

Samsung के Intelligent Eyewear के खास फीचर्स क्या हैं?

Samsung के इन स्मार्ट चश्मों में Qualcomm का Snapdragon AR 1 Gen 1 चिपसेट दिया गया है. इसमें एक तरफ 12 मेगापिक्सल का HDR कैमरा मिलता है, जो 3:4 रेशियो में तस्वीरें ले सकता है. इससे 3K रेजोल्यूशन पर 30fps तक और HDR सपोर्ट के साथ 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. इसके अलावा इसमें डुअल ओपन-ईयर स्पीकर और चार माइक्रोफोन दिए गए हैं. चश्मे में 2GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर ये चश्मे 9 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं चार्जिंग केस के साथ इनकी बैटरी लाइफ 72 घंटे तक हो सकती है.

इन स्मार्टफोन के साथ करेंगे काम

Samsung के मुताबिक, इन चश्मों का इस्तेमाल Galaxy S, Galaxy S FE और Galaxy Z सीरीज के उन फोन के साथ किया जा सकेगा, जिनमें One UI 9.0 या नया वर्जन हो. इसके अलावा Android 17 या नए वर्जन वाले Google Pixel 7 और उससे नए मॉडल भी इनके साथ काम करेंगे. iPhone 13 और इसके बाद के मॉडल में iOS 26.6 या नया वर्जन होने पर इन्हें इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें – WhatsApp View Once: WhatsApp पर सीक्रेट चैट होगी आसान, टेक्स्ट के लिए आ रहा View Once फीचर

Gemini AI और Bixby का मिलेगा सपोर्ट

इन स्मार्ट ग्लास में Google Gemini AI के साथ Samsung का Bixby वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है. यूजर इन्हें टच और वॉयस कमांड के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी के हल्के छींटों से बचाव के लिए इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है.

Samsung के Intelligent Eyewear की कीमत क्या है?

Samsung Intelligent Eyewear की कीमत डिजाइन और ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. Warby Parker वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 395 डॉलर यानी करीब 37,000 रुपये है. वहीं Gentle Monster के स्मार्ट चश्मों की कीमत 449 डॉलर यानी लगभग 42,000 रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 489 डॉलर यानी करीब 46,000 रुपये तक जाती है. यूजर्स इन्हें संबंधित ब्रांड की ऑनलाइन और ऑफलाइन दुकानों से खरीद सकेंगे. इसके अलावा 10 दिसंबर से कुछ Samsung स्टोर्स में इनकी हैंड्स-ऑन डेमो सुविधा भी मिलेगी. इसी दिन इनकी बिक्री भी शुरू होगी.

यह भी पढ़ें – Geyser Buying Guide: 4 लोगों के परिवार के लिए कितने लीटर का गीजर सही? जानें क्षमता



Source link