प्रोफेशनल करियर बनाने के लिए आजकल युवा पारंपरिक डिग्री के अलावा ऐसे कोर्स भी चुन रहे हैं, जिनमें कॉर्पोरेट सेक्टर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलते हैं. कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी ऐसा ही एक करियर विकल्प है. कंपनियों के कानूनी कामकाज, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नियमों के अनुपालन में कंपनी सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए सबसे पहला पड़ाव Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) होता है.
इसी परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने अक्टूबर 2026 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में भक्ति संजय शाह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करके टॉप किया है.
भक्ति संजय शाह ने हासिल किया पहला स्थान
ICSI की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में भक्ति संजय शाह ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं अभिमन्यु सिंह राजपूत दूसरे और मंजिरी जोशी तीसरे स्थान पर रही हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. संस्थान ने रिजल्ट के साथ ई-मार्कशीट और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध करा दी है.
अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच किया गया था. इसमें शामिल उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का इंतजार था. अब रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की है या नहीं. उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी. इसके माध्यम से वे अपना स्कोरकार्ड और सब्जेक्ट वाइस मार्क्स देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Free AI Course: विदेश से पढ़ाई का मौका, ये यूनिवर्सिटी मुफ्त में करवा रही AI कोर्स
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अगर आपने भी अक्टूबर 2026 में CSEET परीक्षा दी थी तो आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर CSEET October 2026 Result लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. अपने सब्जेक्ट वाइस मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें. ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड कर लें. ICSI ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को रिजल्ट या मार्कशीट की हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी. इसलिए विद्यार्थियों को अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखनी होगी.
अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो कर सकते हैं वेरिफिकेशन
रिजल्ट देखने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसके अंकों की गणना में गलती हुई है तो वह मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है. ICSI के कार्यक्रम के अनुसार, मार्क्स वेरिफिकेशन की ऑनलाइन सुविधा 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 250 रुपये शुल्क देना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके अलावा उम्मीदवार आंसर बुक के निरीक्षण और उसकी प्रमाणित कॉपी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. आंसर बुक निरीक्षण के लिए प्रति विषय 450 रुपये और प्रमाणित कॉपी के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.
फरवरी 2027 में होगी अगली परीक्षा
जो विद्यार्थी अक्टूबर सत्र में सफल नहीं हो पाए या अगली बार CSEET परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट है. ICSI के अनुसार अगला CSEET एग्जाम 1 से 4 फरवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है. इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: School Winter Vacation 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान और पंजाब तक, जानें स्कूलों में कब पड़ेंगे विंटर वेकेशन?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






