Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने की जेन्सेन की तारीफ, कहा- ‘बहन के कैंसर के वक्त की थी मदद’

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने की जेन्सेन की तारीफ, कहा- ‘बहन के कैंसर के वक्त की थी मदद’


एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग के निजी जीवन से जुड़े विवादों के बीच कंपनी की एक भारतीय कर्मचारी ने उनके सपोर्ट में इमोशनल पोस्ट लिखा है. पिछले करीब आठ साल से एनवीडिया में काम कर रहीं वर्तिका सिंह ने बताया कि जब उनकी बहन ब्रेन कैंसर से जूझ रही थी तब जेन्सेन हुआंग ने उनके परिवार को बेहद कठिन हालात से बाहर निकाला था.

63 साल के जेन्सेन हुआंग ने पिछले हफ्ते ही एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया है. उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे. जिनमें एक संदिग्ध चीनी जासूस महिला के साथ संबंधों की बात भी सामने आई थी. इसी विवाद के बीच वर्तिका सिंह ने सोशल मीडिया हुआंग का एक अलग और मानवीय पहलू दुनिया के सामने रखा है.

कैलिफोर्निया में बिगड़ी थी बहन की तबीयत
एनवीडिया में स्ट्रैटेजिक एआई (Strategic AI) विभाग की प्रमुख वर्तिका सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी बहन लंबे समय से ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं. जब उनकी बहन कैलिफोर्निया यात्रा पर आईं, तो अचानक उनकी हालत काफी बिगड़ गई. घर से हजारों मील दूर परिवार के सामने कठिन मेडिकल फैसले लेने, अस्पताल के भारी-भरकम बिल चुकाने और बहन को खो देने के डर जैसी अकल्पनीय चुनौतियां खड़ी हो गई थीं. वर्तिका के मुताबिक, इतनी बड़ी कंपनी की जिम्मेदारियां होने के बावजूद जेन्सेन हुआंग ने न सिर्फ उनके परिवार की हरसंभव मदद की बल्कि समय निकालकर खुद उनकी बहन से मिलने भी पहुंचे थे.

जेन्सेन के साथ शेयर की फोटो
वर्तिका ने जेन्सेन हुआंग के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि वह इसे जिंदगी भर संजोकर रखेंगी. उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान हुआंग ने उनसे कहा था, “मुझे तुम पर गर्व है. साथ बिताए जा रहे इस समय को संजोकर रखो.” वर्तिका का मानना है कि इस एक बात ने उन्हें लीडरशिप का वो पाठ पढ़ाया जो कोई भी पेशेवर अनुभव नहीं सिखा सकता था.

अपनी लंबी पोस्ट में वर्तिका ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि मौजूदा शोर-शराबे में जेन्सेन का यह मानवीय पक्ष कहीं खो जाए. उन्होंने लिखा कि 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना करने वाले हुआंग में भविष्य को पहले से भांप लेने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कई ऐसे स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं का साथ दिया, जिन पर कोई भरोसा नहीं कर रहा था.

आखिरी में वर्तिका ने लिखा कि कंपनियां बदलती हैं और नेतृत्व में नए अध्याय जुड़ते हैं, लेकिन हुआंग ने जो प्रभाव छोड़ा है वह किसी पद या ओहदे से कहीं बड़ा है. उन्होंने मुश्किल समय में दिखाए गए अपनापन और मार्गदर्शन के लिए जेन्सेन हुआंग का आभार जताया.

ये भी पढ़ें: ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश, पाकिस्तानी को US में सजा, क्या बोला आरोपी



Source link