CTET 2026 के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें फॉर्म भरने की तारीख और जरूरी डिटेल्स

CTET 2026 के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें फॉर्म भरने की तारीख और जरूरी डिटेल्स


CTET 2026 Registration: जो युवा लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस बार आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 तय की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. साथ ही जरूरत पड़ने पर परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी कराई जा सकती है. अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है. 

आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी

CTET सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं. जिसमें उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 10 जून 2026 ही रखी गई है. साथ ही आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी. इसके अलावा परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से दो दिन पहले जारी किया जाएगा. रिजल्ट अक्टूबर 2026 के आखिर तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है. इस बार एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन पाएंगे. यह परीक्षा केंद्र बोर्ड की तरफ से ही तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः IISc Bengaluru ने लॉन्च किए 3 नए Next-Gen BTech कोर्स, JEE Advanced से एडमिशन का सुनहरा मौका

कौन दे सकता है CTET परीक्षा

CTET परीक्षा दो पेपर में होती है. पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. दूसरी तरफ पेपर-2 है ये उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं. साथ ही पेपर-1 के उम्मीदवार का 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ D.El.Ed होना जरूरी होता है.  जबकि पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन और B.Ed की डिग्री जरूर मांगी जाती है. इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 17 साल होनी चाहिए.  अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है.  CTET परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. वही कई उम्मीदवारों  को नेगेटिव मार्किंग को लेकर कन्फ्यूजन रहती है, ऐसे में आपको बता दें की CTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होती है, यानी गलत उत्तर देने पर आपके अंक नहीं काटे जाएंगे. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.  इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. साथ ही उम्मीदवारों को अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी. फिर आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी. अंत में फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा.  CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. 

यह भी पढ़ेंः NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link