देश भर में पिछले कुछ समय में युवाओं और Gen Z की तरफ से शिक्षा, परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है. इसे लेकर अब आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने Gen Z युवाओं को बड़ी सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि Gen Z अपनी किसी भी चिंता और शिकायत को लेकर आवाज जरूर उठाएं, लेकिन वे अपने आप को असामाजिक तत्वों के साथ न जोड़ें और उनसे दूरी बनाए रखें.
गुजरात के आणंद जिले में बुधवार (11 नवंबर, 2026) को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि आप (Gen Z) अपनी किसी भी चिंता या शिकायत को लेकर परेशान हैं, तो उसके संबंध में अपनी आवाज जरूर उठाएं और उस पर खुलकर अपनी बात जरूर रखें. ऐसा करना बिल्कुल सही और जायज है. मगर, यह जरूर सुनिश्चित करें कि आप खुद को किसी असामाजिक तत्वों के संपर्क में न आने दें.’
उन्होंने कहा, ‘अक्सर देशद्रोही और असामाजिक तत्व ऐसे आंदोलनों में घुसपैठ कर जाते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें.’
माता-पिता अपने बच्चों को समझाएं- श्री श्री रविशंकर
श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘असामाजिक तत्वों की संगति बहुत ही नुकसानदायक होता है. इसलिए माता-पिता पहले अपने बच्चों को समझाएं कि क्या खतरनाक दुष्प्रभाव होता है, उसको समझाएं. उसका समय को लिमिट करें.’
#WATCH | Anand, Gujarat: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar says, “…I would say that you (Gen Z) should certainly raise your voice regarding any issues or grievances you may have—that is absolutely appropriate. That is fair. However, ensure that you do not get mixed up with certain antisocial elements. Traitorous elements often infiltrate such movements; keep your distance from them…”
— ANI (@ANI) November 11, 2026
इस दौरान जब आध्यात्मिक गुरु से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से दीपावली पर्व की बधाई देते हुए ‘दिवाली खुशियों की ईद है’ वाली टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया, तब श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘मैं दूसरों की बातों पर टिप्पणी नहीं करता हूं.’
दिल्ली, मुंबई से लेकर केरलम के कोच्चि तक Gen Z ने किया आंदोलन
उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के नेतृत्व में दिल्ली में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में Gen Z युवा और छात्रों ने बड़ी संख्या में मौजूद होकर करीब एक महीने तक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया था.
इसके बाद सीजेपी के अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी, चुनावों में धांधली के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर दक्षिण भारतीय राज्य केरलम के कोच्चि तक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया गया.
यह भी पढ़ेंः ‘रोजाना का सफर क्यों हो लंबा’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार पर PM मोदी ने ऐसे दी गुड न्यूज






