Karnataka News: कोडगु होमस्टे में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का आरोप, कर्मचारी और मालिक गिरफ्तार

Karnataka News: कोडगु होमस्टे में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का आरोप, कर्मचारी और मालिक गिरफ्तार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमेरिकी दूतावास की सूचना पर कार्रवाई, दोनों आरोपी हिरासत में।

Karnataka News: कर्नाटक के कोडगु जिला से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अमेरिकी महिला ने होमस्टे में अपने साथ यौन उत्पीड़न होने का आरोप लगाया है. स्थानीय पुलिस ने पीड़ित अमेरिकी महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन की रहने वाली यह महिला भारत यात्रा पर आई थीं और कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में ठहरी हुई थीं. इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर यह घटना हुई.

झारखंड का रहने वाला है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी झारखंड का रहने वाला एक कर्मचारी है, जो पिछले चार सालों से उस होमस्टे में काम कर रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ेंः बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

होमस्टे के मालिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में

मामले में होमस्टे के मालिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. अधिकारियों को शक है कि उसने घटना को दबाने की कोशिश की है. आरोप है कि मालिक ने करीब तीन दिनों तक पीड़िता का वाई-फाई कनेक्शन बंद कर दिया, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकीं या मदद नहीं मांग सकीं.

घटना के तीन दिन महिला को बनाकर रखा था बंधक

पुलिस के अनुसार, महिला तीन दिन बाद किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और मालिक को बताया कि वह मैसूर जा रही है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका में अधिकारियों से संपर्क किया. अमेरिकी दूतावास की ओर से ईमेल के जरिए भारतीय अधिकारियों को सूचित किया गया.

इसके बाद घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और फिलहाल कर्नाटक पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 



Source link