- विंडोज पर मालवेयर खतरा अधिक, एप्पल जैसा तालमेल नहीं.,
Windows vs Mac : लंबे समय तक Mac यूज करने वाले लोगों के लिए Windows पर शिफ्ट होना इतना आसान नहीं होता है. Apple के MacBook अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, दमदार चिपसेट और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ macOS का बेहतर परफॉर्मेंस और स्थिरता भी इन्हें खास बनाती है, हालांकि Apple के प्रोडक्ट्स की ऊंची कीमत हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती है.
वहीं दूसरी तरफ Windows लैपटॉप और डेस्कटॉप अलग-अलग बजट में उपलब्ध हैं. गेमिंग और कई प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर के मामले में भी Windows को बढ़त मिलती है, लेकिन अगर आप Mac छोड़कर Windows 11 पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि पहले कौन-सी जरूरी बातें जान लें.
Windows में सिस्टम की स्टेबिलिटी
macOS की खासियत यह है कि इसमें आमतौर पर सिस्टम क्रैश और परफॉर्मेंस से जुड़ी परेशानियां कम देखने को मिलती हैं. वहीं Windows को अलग-अलग कंपनियों के बनाए हजारों तरह के हार्डवेयर पर काम करना पड़ता है. इसके लिए कई तरह के ड्राइवर की जरूरत होती है. ऐसे में कभी-कभी ड्राइवर में गड़बड़ी या नए सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से कंप्यूटर की स्पीड प्रभावित हो सकती है. कुछ मामलों में सिस्टम क्रैश होने और ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ जैसी समस्या भी सामने आती है.
नए Windows PC में पहले से मिलते हैं कई ऐप्स
Mac की तुलना में Windows कंप्यूटर का शुरुआती एक्सपीरियंस थोड़ा अलग हो सकता है. कई कंपनियां अपने लैपटॉप में पहले से ही कई थर्ड पार्टी ऐप्स और यूटिलिटी इंस्टॉल करके देती हैं. इनमें एंटीवायरस के ट्रायल वर्जन भी शामिल हो सकते हैं, जो बाद में पेड सब्सक्रिप्शन लेने के लिए बार-बार नोटिफिकेशन दिखाते हैं. इसके अलावा Windows 11 के कुछ मेन्यू और सेटिंग्स पुराने डिजाइन पर आधारित हैं, जिससे इसका इंटरफेस macOS जितना एक जैसा और साफ-सुथरा महसूस नहीं होता है.
हर Windows लैपटॉप में नहीं मिलेगी Mac जैसी बिल्ड क्वालिटी
Apple अपने MacBook में एल्युमिनियम बॉडी, बड़े ट्रैकपैड और अच्छी डिस्प्ले का यूज करता है. Windows लैपटॉप में भी Microsoft Surface और Dell XPS जैसे प्रीमियम ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन सभी मॉडल में एक जैसी क्वालिटी नहीं मिलती है. कई महंगे Windows लैपटॉप में भी प्लास्टिक बॉडी देखने को मिल सकती है. ऐसे में Mac से Windows पर जाने के बाद हार्डवेयर की फिनिश और मजबूती में अंतर महसूस हो सकता है.
यह भी पढ़ें – Smart Bulbs Lighting : Smart Bulbs का क्रेज या फिजूल खर्ची? हर घर में क्यों नहीं हैं जरूरी
Windows पर मालवेयर का खतरा ज्यादा रहता है
Windows दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसी वजह से साइबर अपराधियों के लिए भी यह बड़ा निशाना बनता है, हालांकि इसमें Microsoft Defender, SmartScreen और Secure Boot जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन ऐप्स और फाइल डाउनलोड करते समय सावधानी जरूरी है. इसके अलावा Windows में पर्सनलाइज्ड विज्ञापन और प्रमोशनल सुझाव भी दिखाई देते हैं. इन्हें सेटिंग्स में जाकर बंद किया जा सकता है. macOS में इस तरह के विज्ञापनों का दखल कम है.
Apple डिवाइस के बीच जैसा तालमेल Windows में नहीं मिलेगा
अगर आप iPhone और MacBook दोनों यूज करते हैं, तो उनके बीच फाइल शेयर करना और काम जारी रखना काफी आसान होता है. AirDrop, Handoff, AirPlay और Sidecar जैसे फीचर्स इसी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. Windows में भी Android फोन के साथ Quick Share और Phone Link जैसे ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन इनके लिए अलग ऐप इंस्टॉल और सेटअप करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – Upcoming Flagship Smartphones : 2026 खत्म होने से पहले भारत में आएंगे ये धांसू फोन, फीचर्स हैं खास






