MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप


IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें CSK ने MI को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया. इतिहास में पहली बार है जब मुंबई 100 रनों के अधिक के अंतर से हारी, ये चेन्नई की भी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ एंड टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है जबकि मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है.

मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. संजू सैमसन के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. स्पिन के आगे धराशाई हुई मुंबई इंडियंस 104 रनों पर ढेर हो गई, अकील होसेन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. वानखेड़े में पहली बार किसी एक मैच में स्पिनर ने 9 विकेट लिए हैं.

अंक तालिका में कहां पहुंची CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई, CSK आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई ने अब 7 में से 3 मैच जीते हैं, 4 हारे हैं. चेन्नई का नेट रन रेट (+0.118) भी माइनस से प्लस में हो गया है.

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस की स्थिति

मुंबई इंडियंस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर 7वें स्थान पर थी, अब टीम लुढ़ककर आठवें नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई ने 7 में से 2 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं. टीम के 4 अंक और नेट रन रेट प्लस से माइनस (-0.736) में हो गया है, जो प्लेऑफ की राह में बहुत बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- Watch: इकाना में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई, चले लात-घूंसे; एक ने उठाकर पटका

अन्य टीमों की स्थिति

पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है, उनके 10 अंक हैं. RCB और SRH क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है, दोनों के 8-8 अंक हैं लेकिन बेंगलुरु (+1.171) का नेट रन रेट हैदराबाद (+0.820) से बेहतर है.

चेन्नई सुपर किंग्स (+0.118) पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स (-0.131) छठे और गुजरात टाइटंस (-0.821) सातवें स्थान पर है, तीनों के 6-6 अंक हैं. मुंबई आठवें और लखनऊ सुपर जायंट्स नौवें स्थान पर है, लखनऊ के भी मुंबई की तरह 4 अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट (-1.277) मुंबई के नेट रन रेट (-0.736) से कम है. कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर है, जिसने 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है.

IPL 2026 में अभी ऑरेंज कैप किसके पास है?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं.

IPL 2026 में अभी पर्पल कैप किसके पास है?

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं.





Source link