मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जहां भी जाते हैं वहां अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में अभिनेता ने इटली के मिलान शहर में एक लाइव कॉन्सर्ट किया. इस दौरान उन्होंने एक फैन के साथ कुछ ऐसा किया जिसने सोशल मीडिया पर लाखों फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर शो से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?
दिलजीत के नाम और ‘इक ओंकार’ के सिंबल वाली टी-शर्ट में पहुंचा फैन
इस लाइव कॉन्सर्ट में एक विदेशी फैन ने सभी का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप फैन की दिलजीत के प्रति दीवानगी देख सकते हैं. वायरल वीडियो में दिलजीत के साथ एक विदेशी शख्स और एक महिला नजर आ रही है. फैन की टी-शर्ट पर दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था. साथ ही पास में ‘इक ओंकार’ सिंबल भी था.
ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन
नाम के साथ ‘इक ओंकार’ सिंबल जोड़ने पर दिलजीत ने फैन को समझाया
दिलजीत दोसांझ अपने नाम के साथ ‘इक ओंकार’ सिंबल के जुड़ने से खुश नहीं थे, हालांकि उन्होंने उस फैन को विनम्रता के साथ अपने दिल की बात कही. बता दें कि ‘इक ओंकार’ सिख धर्म में एक पवित्र चिन्ह होता है. इसका मतलब होता है परमात्मा एक है या ईश्वर एक ही है.
दिलजीत ने फैन की टी-शर्ट पर अपना नाम और ‘इक ओंकार’ सिंबल देखने के बाद उसे बताया, ‘यह भगवान हैं, यह बहुत खास है और मेरा नाम साथ में, नहीं, नहीं.’ उन्होंने आगे पंजाबी भाषा में कहा, ‘मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं. इन्हें पता नहीं, माफ़ कर दो प्लीज. लेकिन, मैं आपकी इज्जत करता हूं. इक ओंकार, मेरे लिए सब एक हैं.’ इसके बाद दिलजीत ने उस शख्स को गले लगाया और उसे कुछ गिफ्ट भी किया.
फैंस ने की दिलजीत की तारीफ
दिलजीत की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा कि दिलजीत एक इमोशन है. एक ने लिखा, ‘दिलजीत, आप बहुत अच्छे इंसान हैं. बाबा जी का प्यार और खुशियां आप पर हमेशा बनी रहें.’ एक ने लिखा, ‘ये भारत की सांस्कृतिक समृद्धि है जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती. नाम में ही दिल है. दिल जीत ही लेते हो तुस्सी.’
ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए ‘हनुमान अंश’ के मुरीद, ‘धुरंधर’ डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफ






