WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम


WPL 2027 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बुधवार (04 नवंबर) को आगामी महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट का पांचवां सीजन होगा, जिसमें नॉकआउट सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे. 5 टीमें मैदान पर ट्रॉफी के लिए उतरेंगी. सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच वडोदरा में होगा. 

सभी मुकाबले 2 शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें मुंबई और वडोदरा शामिल है. दोनों ही जगह 11-11 मैच होंगे. पहले 11 मुकाबले वडोदरा में 24 जनवरी तक खेले जाएंगे. फिर 26 जनवरी से नॉकआउट सहित बाकी के 11 मैच मुंबई में होंगे. फाइनल मुकाबला 07 फरवरी को होगा. लीग स्टेज के मैच 03 फरवरी तक खेले जाएंगे. 

5 फरवरी को होने वाले एलिमिनेटर के साथ खिताबी दौड़ और तेज हो जाएगी, जिसमें पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी. लीग स्टैंडिंग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जो रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि 25 जनवरी, 04 फरवरी और 06 फरवरी 2027 को कोई मैच नहीं है (रेस्ट डे).

कितने बजे शुरू होंगे मैच 

सभी 22 मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है. पिछले यानी 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था. 

ऐसा है WPL 2027 का पूरा शेड्यूल

 

 



Source link