कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के 4 दिन पूरे हो चुके हैं. मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग कंफर्म नजर आ रही है. चौथे दिन की समाप्ति पर फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में बैटिंग कर रही मेजबान श्रीलंका ने 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. इसके साथ टीम के पास सिर्फ 16 रन की बढ़त है. यहां से किसी भी कीमत पर श्रीलंका की जीत नजर नहीं आ रही है, लेकिन श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने बड़ा बयान दिया.
उन्होंने कहा कि अगर श्रीलंका टीम 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है, तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा. मैथ्यूज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अगर श्रीलंका 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है, तो यह मैच बहुत दिलचस्प हो जाएगा.”
If SL can get a lead of 200 this game will be very very interesting
— Angelo Mathews (@Angelo69Mathews) August 26, 2026
क्या 200 रन की बढ़त बना पाएगी श्रीलंका?
देखिए, श्रीलंका 6 विकेट गंवा चुका है. टीम के लिए आने वाले खिलाड़ियों में प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो बाकी हैं. तीनों ही खिलाड़ी गेंदबाज के रूप में खेलते हैं. लिहाजा इनसे रन बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है.
क्रीज पर सोनल दिनुशा और केशरा नुवानथा मौजूद हैं. टीम के लिए सबसे बड़ी उम्मीद दिनुशा होंगे, जिन्होंने पहली पारी में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन स्कोर किए थे. अगर पांचवें दिन उनका विकेट जल्दी गिर जाता है, तो फिर टीम के लिए 50 रन की बढ़त लेना भी मुश्किल हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें दिन मैच में क्या होता है.
चार दिन के बाद मैच का हाल
चौथा दिन समाप्त होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. इसके साथ टीम के पास 16 रन की बढ़त मौजूद है. दिन की शुरुआत में श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हुई थी. इसके साथ टीम 213 रन से पीछे थी. इसे देखते हुए पहली पारी में 503 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने फॉलोऑन देकर उन्हें दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था.
यह भी पढ़ें: 5वें दिन बारिश बनेगी भारत की जीत में विलेन? जानें कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम






