अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?


अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसी सोसाइटी में घर है, जहां लग्जरी होटल जैसी सुविधाओं के साथ स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर और बर्फ वाला कमरा भी मौजूद है, तो शायद आपको यकीन न हो. लेकिन गुरुग्राम की DLF कैमेलियास सोसाइटी में ऐसी कई खास सुविधाएं हैं. शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस आलीशान सोसाइटी की झलक दिखाई है. उनके मुताबिक, यहां की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है.

अशनीर ने अपने वीडियो में सोसाइटी के क्लब हाउस से लेकर स्विमिंग पूल, हरियाली और खेलकूद की सुविधाओं तक के बारे में बताया. उनका कहना है कि यहां का माहौल देखकर ऐसा लगता है, जैसे एक अलग ही शहर बसा दिया गया हो. चलिए जानते हैं कि आखिर DLF कैमेलियास में ऐसी कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, जो इसे देश की सबसे आलीशान रिहायशी सोसाइटी में शामिल करती हैं.

DLF कैमेलियास में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

अशनीर ग्रोवर के मुताबिक, इस सोसाइटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी हरियाली, साफ-सफाई और खूबसूरत लैंडस्केप है. यहां टहलने के लिए एक किलोमीटर से लंबा ट्रैक, खुले पार्क और पास में गोल्फ कोर्स मौजूद है. इसके अलावा, सोसाइटी का क्लब हाउस भी बेहद आलीशान है. 

इस सोसाइटी की क्लब हाउस में रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, बार और मीटिंग रूम हैं. करीब 500 लोगों की क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल भी मौजूद है. इसके अलावा यहां इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, जकूजी और सौना बाथ जैसी सुविधाएं हैं. खासकर मनोरंजन के लिए बॉलिंग एली, कराओके लाउंज, प्राइवेट थिएटर और गेमिंग जोन बनाया गया है. साथ ही खेलों के शौकीनों के लिए टेनिस और स्क्वैश कोर्ट भी हैं.

क्लब हाउस में लिखी थी ‘दोगलापन’ किताब 

अशनीर ने बताया कि उन्होंने अपनी चर्चित किताब ‘दोगलापन’ भी इसी क्लब हाउस के एक कोने में बैठकर लिखी थी. उनके लिए यह जगह सिर्फ मनोरंजन का ठिकाना नहीं, बल्कि काम करने के लिहाज से भी खास रही है.

100 करोड़ के घर पर लोगों की क्या राय है?

अशनीर ने इस प्रॉपर्टी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां मिलने वाली प्राइवेसी, हरियाली और सुविधाएं इसे खास बनाती हैं. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

कुछ लोगों ने सुविधाओं को शानदार बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि एक फ्लैट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करना कितना सही है. अशनीर ने यह भी बताया कि फिलहाल DLF इससे भी ज्यादा आलीशान प्रोजेक्ट DLF डाहलियास पर काम कर रहा है.

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?





Source link