करौंदे की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करौंदा एक कटीला पौधा होता है जो आपके खेत के लिए कुदरती बाड़ का काम करता है. अगर आप इसे खेत के चारों तरफ लगाते हैं तो आवारा पशु और जंगली जानवर फसल को नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे. यह एक ऐसा तरीका है जिससे आपकी मुख्य फसल भी सुरक्षित रहती है और एक्स्ट्रा कमाई भी होती है.

करौंदे के पौधे की एक और जबरदस्त खूबी यह है कि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. अगर आप अपने खेत की मेड़ों पर इसे लगाते हैं तो यह मिट्टी के जरिए फैलने वाली बीमारियों को रोकता है. इससे आपकी मुख्य फसल में कीड़ों और रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है जिसकी वजह से कीटनाशकों का खर्च भी बचता है.
Published at : 14 May 2026 01:40 PM (IST)






