व्हाइट लेगहॉर्न देती है सबसे ज्यादा अंडे: यह नस्ल साल में लगभग 280 से 350 अंडे देने के लिए जानी जाती है. कमर्शियल पोल्ट्री फार्म में अंडा उत्पादन के लिए इसे काफी पसंद किया जाता है. इसका शरीर हल्का होता है और इसे खास तौर पर ज्यादा अंडे देने के लिए विकसित किया गया है.

20 हफ्ते में शुरू हो जाता है अंडा देना: व्हाइट लेगहॉर्न नस्ल की एक खास बात यह है कि यह करीब 20 हफ्ते यानी लगभग 5 महीने की उम्र में अंडे देना शुरू कर सकती है. इससे पोल्ट्री फार्म चलाने वाले किसानों को कम उम्र में ही उत्पादन मिलने लगता है.

कम दाने में ज्यादा अंडे: व्हाइट लेगहॉर्न मुर्गी रोजाना लगभग 110 से 140 ग्राम दाना खाती है. इसका शरीर दूसरी कई नस्लों के मुकाबले हल्का होता है, इसलिए इसे मांस के लिए भारी शरीर वाली मुर्गियों की तरह पालने की जरूरत नहीं होती. यह अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अंडे बनाने में करती है. यही वजह है कि अंडा उत्पादन के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है.

रोड आइलैंड रेड भी है अच्छा विकल्प: अगर आप ऐसी मुर्गी की नस्ल चाहते हैं, जिससे अंडे के साथ मांस भी मिल सके, तो रोड आइलैंड रेड पर विचार कर सकते हैं. यह अमेरिकी नस्ल है और साल में लगभग 200 से 250 अंडे देने के लिए जानी जाती है. इसका शरीर व्हाइट लेगहॉर्न के मुकाबले भारी होता है.

अंडों के रंग में भी है अंतर: व्हाइट लेगहॉर्न और रोड आइलैंड रेड में सिर्फ शरीर और उत्पादन का ही अंतर नहीं है, बल्कि इनके अंडों का रंग भी अलग होता है. व्हाइट लेगहॉर्न आमतौर पर सफेद रंग के अंडे देती है, जबकि रोड आइलैंड रेड के अंडे हल्के भूरे रंग के होते हैं. किसान को नस्ल चुनते समय अपने इलाके में अंडों की मांग और बाजार में मिलने वाले भाव को भी ध्यान में रखना चाहिए.

नस्ल चुनने से पहले उद्देश्य समझें: र्गियों की अलग-अलग नस्लों को अलग-अलग खूबियों के लिए पाला जाता है. कुछ नस्लें ज्यादा अंडे देती हैं, कुछ मांस उत्पादन के लिए बेहतर होती हैं, जबकि कुछ में रोगों से लड़ने की क्षमता अच्छी होती है. इसलिए पोल्ट्री फार्म शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आप अंडे बेचना चाहते हैं या अंडे के साथ मांस का उत्पादन भी करना चाहते हैं.
Published at : 10 Oct 2026 03:18 PM (IST)
Tags :






