क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत

क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आज स्थिर बनी हुई हैं.
  • 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर 9.50-11.50 रुपये महंगा हुआ.
  • घरेलू एलपीजी खपत 15.9% घटी, पीएनजी को बढ़ावा मिला.
  • पीएनजी कनेक्शन पर एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना अनिवार्य हो गया.

आज 5 सितंबर 2026 को भारत में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में कीमत 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और कोलकाता में कीमत 968 रुपये प्रति सिलेंडर है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव जून के महीने में की गई थी, तब रेट 29 रुपये बढ़ा दिए गए थे. इससे पहले मार्च में पश्चिम एशिया में संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. 

घरेलू सिलेंडर की आज कीमत

नोएडा– 939.50 रुपये
चेन्नई- 957.50 रुपये
लखनऊ- 979.50 रुपये
पटना- 1,001.00 रुपये
लखनऊ- 979.50 रुपये
वाराणसी- 1,005.50 रुपये
जयपुर- 945.50 रुपये
गुवाहाटी- 991.00 रुपये
अहमदाबाद- 949.50 रुपये
हैदराबाद- 994.00 रुपये

कमर्शियल सिलेंडर के रेट

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर 2026 को 9.50 से लेकर 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. इससे पहले 1 अगस्त 2026 में कीमतों में 192 से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई थी. जुलाई में भी इसके दाम करीब 183.50 रुपये तक घटा दिए गए थे. यहां चेक करें शहरवार रेट:-

दिल्ली- 2,747.50 रुपये
मुंबई- 2,701.00 रुपये
कोलकाता- 2,884.00 रुपये
चेन्नई- 2,916.50 रुपये
लखनऊ– 2,870.00 रुपये
पटना- 3,029.00 रुपये
जयपुर- 2,776.00 रुपये
रांची- 2,933.00 रुपये
पणजी- 2,825.00 रुपये
देहरादून- 2,800.00 रुपये

LPG के इस्तेमाल में गिरावट

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की घरेलू खपत 15.9% घटकर 11.3 मिलियन टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 13.4 मिलियन टन थी.

यह गिरावट एक ऐसे समय में आई है जब सरकार ‘नेशनल पीएनजी ड्राइव’ के तहत पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने और घरों में खाना पकाने के लिए साफ-सुथरे ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं.

इतना ही नहीं, LPG की सप्लाई पर मंडराते हुए खतरे को भांपते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह सख्त नियम भी लागू किया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अपना घरेलू एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा और उन्हें रिफिल मिलना बंद हो जाएगी. अब तक 80,000 से अधिक लोग सिलेंडर सरेंडर कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:

आज 5 सितंबर को कितने रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल? अभी चेक करें लेटेस्ट रेट 



Source link