Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस

गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस

By / 25 October, 2026


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैंक 30 दिन में न सुलझाए, RBI लोकपाल को बताएं।

आजकल चाय की टपरी पर दस रुपये देने हों से लेकर शॉपिंग मॉल में हजारों का बिल चुकाना हो. ज्यादातर लोग कैश पेमेंट करने के बजाय ऑनलाइन UPI पेमेंट करते हैं. जिसमें महज कुछ सेकेंड्स का समय लगता है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में नंबर टाइप करने में एक गड़बड़ी हो जाती है और पैसे किसी और के खाते में चले जाते हैं. जैसे ही  इसका पता चलता है कि किसी और को पैसे पहुंच गए हैं तो लोग परेशान हो जाते हैं.

ज्यादातर लोग ऐसे वक्त में घबरा जाते हैं कि उनके पैसे अब डूब गए हैं. लेकिन अगर आप शुरुआती कुछ घंटों में घबराने के बजाय सही कदम उठा लें तो आपका पूरा पैसा वापस मिल सकता है. रिजर्व बैंक और NPCI ने इसके लिए बकायदा एक सीधा प्रोसेस बनाया हुआ है. चलिए आपको बताते हैं ऐसी सिचुएश में आपको क्या करना चाहिए. 

सबसे पहले करें ये काम

गलत ट्रांजेक्शन होते ही सबसे पहला काम यह करें कि उस पेमेंट की स्क्रीन का तुरंत स्क्रीनशॉट ले लें जिसमें UTR नंबर यानी ट्रांजेक्शन ID, तारीख और समय साफ दिख रहा हो. इसके बाद जिस नंबर पर पैसे गए हैं उस पर एक बार कॉल करके आराम से अपनी बात बताएं. कई बार सामने वाला इंसान ईमानदार होता है और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करके आपके पैसे तुरंत वापस लौटा देता है. 

लेकिन ध्यान रहे कि पैसे वापस मंगाने के चक्कर में सामने वाले के भेजे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना UPI पिन डालें. अगर वह इंसान फोन नहीं उठाता है या पैसे लौटाने से साफ मना कर देता है तो बिना देर किए अपने Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे App के Help Section में जाएं. वहां उस गलत ट्रांजेक्शन को सेलेक्ट करके Having Issue With This Payment पर क्लिक करें और Wrong Account Transfer की शिकायत दर्ज करा दें. जिससे App की टीम तुरंत एक्शन ले सके.

NPCI पोर्टल और टोल-फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

पेमेंट App पर रिपोर्ट करने के साथ ही आपको तुरंत NPCI पर शिकायत करनी चाहिए, इसके लिए अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में जाकर npci.org.in वेबसाइट खोलें. वहां UPI का सेक्शन मिलेगा जिसमें डिस्प्यूट रिड्रेसल मैकेनिज्म का टैब दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक शिकायत फॉर्म खुल जाएगा. यहां ट्रांजेक्शन वाले हिस्से में नेचर ऑफ ट्रांजेक्शन चुनें और इश्यू के अंदर इनकरेक्टली ट्रांसफर्ड टू अनदर अकाउंट सेलेक्ट करें. 

इसके बाद अपनी ट्रांजेक्शन ID, बैंक का नाम, गलत गया हुआ अमाउंट, तारीख और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर दें. तो साथ में अपने Bank Statement का स्क्रीनशॉट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें. इसके अलावा आप तुरंत टोल-फ्री नंबर 1800-120-1740 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत जितनी जल्दी दर्ज होगी पैसे होल्ड होने के चांस उतने ही ज्यादा रहते हैं.

गलती से दूसरे नंबर पर चला गया UPI पेमेंट? फॉलो करें ये प्रोसेस

48 घंटे के अंदर अपनी बैंक ब्रांच में करें शिकायत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की गाइडलाइंस कहती हैं कि अगर Digital Payment में कोई गलती होती है. तो यूजर को 24 से 48 घंटे के भीतर अपने बैंक को इसकी जानकारी देनी चाहिए. इसलिए ऑनलाइन शिकायत करने के बाद अपनी होम बैंक ब्रांच में जाएं और मैनेजर को एक लिखित Application के साथ गलत ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सौंप दें. 

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

आपका बैंक तुरंत उस बैंक से संपर्क करेगा जिस खाते में पैसे गए हैं. बैंक अधिकारी सामने वाले अकाउंट होल्डर से बात करके आपकी रकम को लियन यानी होल्ड पर डाल देते हैं और उसकी मंजूरी लेकर पैसे आपके खाते में रिवर्स कर देते हैं. अगर सामने वाला व्यक्ति पैसे निकालने के बाद भी आनाकानी करता है तो बैंक की मदद से उस पर कानूनी दबाव बनाया जा सकता है. 

 RBI लोकपाल की लें मदद

वहीं अगर शिकायत करने के 30 दिनों के अंदर भी आपका बैंक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो आप सीधे RBI के बैंकिंग लोकपाल पोर्टल cms.rbi.org.in पर जाकर बैंक के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
    अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
  • अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
    अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
  • मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
    मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल
  • बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
    बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
    अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
  • इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
    इजराइल में फिर चुनाव या नेतन्याहू विरोधियों से मिलाएंगे हाथ, किंगमेकर से अछूत हुई अरब पार्टियां
  • ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
    ‘बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें’, अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
  • ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
    ‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान
  • ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
    ‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
  • कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
    कोर्ट पर नियंत्रण की जंग, PM पर ‘तख्तापलट’ के गंभीर आरोप, पोलैंड में सड़कों पर जनसैलाब
  • फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
    फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
  • कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z
    कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z
  • अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
    अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
  • हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
    हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
  • इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
    इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
  • हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
    हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
  • जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
    जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
  • रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
    रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
  • ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
    ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
  • नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
    नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
  • ईरान के बचे न्यूक्लियर ठिकानों पर ट्रंप की नजर, मुज्तबा खामेनेई के बयान पर क्या कहा?
    ईरान के बचे न्यूक्लियर ठिकानों पर ट्रंप की नजर, मुज्तबा खामेनेई के बयान पर क्या कहा?
  • फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
    फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
  • गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- ‘दिसंबर से पहले समझौता करें’
    गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- ‘दिसंबर से पहले समझौता करें’
  • ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- ‘मानी तो खुलेंगे रास्ते’
    ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- ‘मानी तो खुलेंगे रास्ते’
  • ‘लड़कियों की पढ़ाई रोकी नहीं, सिर्फ टाली है’, जाकिर नाइक के बयान पर मचा बवाल
    ‘लड़कियों की पढ़ाई रोकी नहीं, सिर्फ टाली है’, जाकिर नाइक के बयान पर मचा बवाल
  • ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
    ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
  • US-यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
    US-यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
  • भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
    भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
  • ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
    ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
  • G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
    G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved