आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी है. अगले महीने गोवा में आईपीएल 2027 की नीलामी होगी. इससे पहले 17 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी अपनी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट जारी करनी होगी. अभी ट्रेड विंडो खुली हुई है. ऐसे में कई टीमें ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो का इस्तेमाल कर खिलाड़ियों की अदला-बदली कर रही हैं. अब तक कुल आठ खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है. अब एक और डील की चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा में दिलचस्पी दिखाई है.
खबरों के मुताबिक, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स से संपर्क किया है. गुजरात विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को लेना चाहती है. उनके बदले वो किसी तेज गेंदबाज को देने के लिए तैयार है. हालांकि, किसी भी रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि गुजरात ने आशुतोष के बदले किस खिलाड़ी को दिल्ली में देने का ऑफर दिया है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल ने कुछ समय पहले दिल्ली कैपटिल्स से संपर्क किया था. वो आशुतोष को लेना चाहती है. शुरुआत में दिल्ली ने इस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अब फ्रेंचाइजी में नए मैनेजमेंट और नए कोच के आने के बाद इस ऑफर पर विचार किया जा रहा है. खबरों की मानें तो आशुतोष शर्मा के लिए गुजरात टाइटंस स्पीड स्टार अशोक शर्मा को दे सकती है. गुजरात को एक फिनिशर की तलाश है. एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि वो दूसरी टीमों से भी फिनिशर लाने की बात कर रही है. हालांकि, टीमों के नाम या किसी दूसरे खिलाड़ी का नाम अब तक सामने नहीं आया है.
अब तक हुई ट्रेड डील की लिस्ट
ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़
कुलदीप यादव – दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.50 करोड़
टी नटराजन – दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़
जीशान अंसारी – सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख
लियाम लिविंगस्टोन – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 6 करोड़
खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़
जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 3 करोड़
नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 2 करोड़
यह भी पढ़ें-
इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या का ट्रेड कंफर्म!






