टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • M6 चिप वाला iMac, बिक्री 6 नवंबर से संभव.

Apple अक्टूबर में एक के बाद एक नए प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने हाल ही में स्मार्ट होम डिवाइस से जुड़े ऐलान किए थे और अब उसका फोकस Mac और iPad पर रहने की उम्मीद है. इसी बीच अब Apple का Pro and Tell इवेंट 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा. भारतीय समय के मुताबिक, यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा. Apple ने OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप वाला नया iPad mini पहले ही पेश कर दिया है.

ऐसे में अब इवेंट में कंपनी के Mac प्रोडक्ट्स पर सबकी नजर रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान टचस्क्रीन वाला MacBook Pro, M6 चिप से लैस MacBook Pro और नया iMac पेश किया जा सकता है, हालांकि इन प्रोडक्ट्स के फीचर्स और लॉन्च को लेकर Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. 

टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro

इस इवेंट का सबसे बड़ा फोकस नया हाई-एंड MacBook Pro हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 14 इंच और 16 इंच के दो स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है. इसमें OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका डिजाइन मौजूदा MacBook Pro जैसा रह सकता है, लेकिन वजन कम होने की उम्मीद है. इसमें iPhone की तरह Dynamic Island भी दिया जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए M5 Pro और M5 Max चिप्स मिलने की चर्चा है. टचस्क्रीन के साथ कीबोर्ड और ट्रैकपैड भी मिलेंगे, हालांकि,इन बदलावों के कारण इसकी कीमत मौजूदा टॉप MacBook Pro मॉडल से काफी ज्यादा हो सकती है. 

M6 चिप के साथ आ सकता है नया MacBook Pro

Apple अपने एंट्री-लेवल 14 इंच MacBook Pro को भी अपडेट कर सकती है. इसमें मौजूदा M5 चिप की जगह M6 चिप मिलने की उम्मीद है. इसके डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में होल-पंच कैमरा दिए जाने की बात कही गई है. कंपोनेंट्स की कमी के बीच इसकी कीमत बढ़ने की भी आशंका है. 

यह भी पढ़ें – Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी

M6 चिप वाला iMac भी चर्चा में

इवेंट में नए iMac की एंट्री भी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple मौजूदा M4 चिप वाले iMac को सीधे M6 चिप के साथ अपडेट कर सकती है. इसके अलावा नए कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है, जबकि बाकी फीचर्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. 

कब लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट?

Apple का‘Pro and Tell इवेंट 28 अक्टूबर को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Mac की बिक्री 6 नवंबर से शुरू हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च और बिक्री की तारीखों की पुष्टि नहीं की है. इस इवेंट के बाद Apple की Mac रेंज में MacBook Neo, MacBook Air और MacBook Pro के अलग-अलग मॉडल शामिल होंगे.
 
यह भी पढ़ें – Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा



Source link