टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी


टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में तीन और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. तीनों आरोपियों के नाम अंकित, समीर और जतिन हैं. समीर पर अनिल पंडित और संदिग्ध शूटर रेहान के बीच लिंक का काम करने और पैसे और हथियारों का इंतज़ाम करने का आरोप है.

सरकारी पक्ष की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि आरोपी अंकित खटक ने रेकी की थी और इस मामले में उसकी अहम भूमिका है. वो अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था. जिस होटल में मिसफायर हुआ था, वहां से बंदूक की गोली बरामद की गई है. आरोपी राधा का बयान भी दर्ज है और पुलिस के पास CCTV फुटेज भी मौजूद हैं.

सरकारी पक्ष ने 31 अक्टूबर तक मांगी पुलिस कस्टडी 
सरकारी पक्ष ने कहा कि ये वारदात साजिश रचकर की गई है. साजिश का खुलासा करने और सभी आरोपियों की भूमिका जानने के लिए पुलिस कस्टडी जरूरी है. इसी आधार पर 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी देने की मांग की गई.

आरोपियों के वकीलों की दलील
आरोपियों के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किलों का इस मामले में कोई उद्देश्य नहीं था और वे घटनास्थल पर कभी मौजूद नहीं थे. पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है.

वकीलों ने कहा कि होटल के कमरे से गोली बरामद की जा चुकी है. CCTV फुटेज और होटल का रजिस्टर भी जब्त कर लिया गया है. ऐसे में इतनी लंबी पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है. बचाव पक्ष ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की.

सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर पुलिस हिरासत में भेजा गया.

18 अक्टूबर को की गई फायरिंग
बता दें, ये घटना 18 अक्टूबर को हुई. रविवार की शाम टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी. हालांक, उन्हें कोई चोट नहीं आई. इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली  लॉरेंस बिश्नोई गैंग थी.

इस मामले में अबतक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.



Source link